फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल में दरिंदगी: ऑपरेशन के लिए भर्ती किशोरी संग वॉशरूम में हैवानियत, सो गए स्वाथ्यकर्मी; रोहित बना दरिंदा

Mon, 23 Jun 2025 12:01 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

यूपी के मेरठ जिले से एक बार फिर शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। मेरठ मेडिकल कॉलेज के न्यू आर्थो वार्ड में पैर के ऑपरेशन के लिए भर्ती 13 साल की किशोरी के साथ हैवानियत की गई। आरोपी युवक ने वॉशरूम में किशोरी के साथ धमकी देकर दरिंदगी की।
विज्ञापन
meerut medical college - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ मेडिकल कॉलेज के न्यू आर्थो वार्ड में पैर के ऑपरेशन के लिए भर्ती 13 साल की किशोरी से काशीपुर (उत्तराखंड) के रोहित ने शनिवार की रात दुष्कर्म किया। आरोपी का भाई भी पैर के इलाज के लिए इसी वार्ड में भर्ती है। 
विज्ञापन


मेडिकल थाना पुलिस ने रविवार की रात पीड़िता की मां की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, मेरठ के इंचौली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी का पैर कुछ टेढ़ा है। 

परिजनों ने उसे मेरठ मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों को दिखाया तो ऑपरेशन की सलाह दी गई। परिजनों ने शुक्रवार को किशोरी को ऑपरेशन के लिए मेरठ मेडिकल कॉलेज के न्यू आर्थो वार्ड में भर्ती कराया। किशोरी के साथ उसकी मां भी अस्पताल में थी।
विज्ञापन


इसी वार्ड में उत्तराखंड के काशीपुर निवासी मोहित भी भर्ती है। सड़क हादसे में उसका पैर कटा है। उसका भाई रोहित उसकी देखभाल के लिए आया हुआ था। आरोप है कि शनिवार रात जब किशोरी वाशरूम गई तो रोहित भी पीछे से वहां पहुंच गया। 

आरोपी ने किशोरी से दुष्कर्म किया और शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी। रविवार की शाम पीड़िता ने अपनी मां को जानकारी दी। रात में परिजनों ने मेडिकल थाने पर पहुंचकर तहरीर दी।

कैसी सुरक्षा व्यवस्था... सो गए स्वास्थ्यकर्मी, बेखौफ की दरिंदगी
मेरठ के लाला लाजपत राय मेडिकल कॉलेज के न्यू आर्थो वार्ड में भर्ती 13 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म की वारदात ने मरीजों की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। वार्ड में 25 से ज्यादा मरीज भर्ती हैं। डाक्टरों, सुरक्षाकर्मियों व अन्य स्टाफ यहां ड्यूटी पर तैनात थे। इसके बावजूद आरोपी ने किशोरी से बेखौफ होकर दरिंदगी की।

बताया गया है कि वारदात के दौरान स्वास्थ्यकर्मी सो गए थे। इसके चलते पुलिस स्टाफ की लापरवाही की भी जांच कर रही है। इसके लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। मेडिकल कॉलेज में यूं तो बाउंसरों को भी सुरक्षा में तैनात किया गया है। इसके बावजूद यहां आए दिन कोई न कोई वारदात सामने आती रहती है। 

दुष्कर्म की वारदात ने लोगों को झकझोरा
अब यहां इलाज के लिए भर्ती किशोरी से दुष्कर्म की वारदात ने लोगों को झकझोर दिया है। आरोपी रोहित ने किशोरी को इस कदर धमकाया कि वह शनिवार रात और रविवार दोपहर तक गुमसुम रही। मां के लगातार पूछने पर उसने रविवार को आपबीती सुनाई। 

 

इसके बाद परिजनों ने मेडिकल थाना पुलिस को सूचना दी। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि जिस वार्ड में घटना हुई, वहां के डॉक्टर और अन्य स्टाफ क्या कर रहा था, उनकी भूमिका की जांच होगी। तथ्यों के आधार पर कार्रवाई होगी।

 
विज्ञापन

जांच कराई जाएगी, जवाब मांगा जाएगा
मेडिकल कॉलेज के आर्थो विभाग के प्रभारी डॉ ज्ञानेश्वर टांक का कहना है कि उन्हें रविवार दोपहर बाद स्टाफ ने वार्ड में भर्ती किशोरी से छेड़छाड़ होने की सूचना दी थी, तब परिजनों को इस संबंध में मेडिकल थाने पर सूचना देने के लिए कहा गया। वारदात के दौरान किस-किस की ड्यूटी थी। इसकी जांच कराई जाएगी। ड्यूटी पर मौजूद स्टाफ से स्पष्टीकरण मांगा जाएगा।

यह भी पढ़ें: UP: बस में सीट पर छटपटा रहा था धड़...नीचे सड़क पर पड़ा बालक का सिर, बाप अंगोछे से पोंछ रहा था चेहरे पर लगा खून



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें