फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: ईकड़ी से किशोरी लापता, चार लोगों पर अपहरण की प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। थाना सरधना क्षेत्र के ईकड़ी गांव से 17 वर्षीय किशोरी के लापता होने के मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ अपहरण, मारपीट, जान से मारने की धमकी की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। परिजनों ने किशोरी के साथ अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस से बरामदगी की मांग की है।
विज्ञापन

किशोरी के भाई ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 22 जुलाई की सुबह करीब 11 बजे उसकी नाबालिग बहन को गाजियाबाद के मुरादनगर थाना क्षेत्र के डिडौली गांव निवासी गोलू अपने साथ ले गया। परिजनों के अनुसार, उसी रात करीब नौ बजे वे किशोरी की जानकारी लेने आरोपी के घर पहुंचे। आरोप है कि वहां मौजूद लोगों ने उनके साथ गाली-गलौज की और धमकी देकर वहां से भगा दिया। परिजनों ने किशोरी के साथ किसी अनहोनी की आशंका जताई है। सीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि पुलिस ने तहरीर के आधार पर गोलू, सोनू, साधना और सतीश के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर की गई है। पुलिस किशोरी की तलाश और मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें