फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: अवर अभियंता की तैनाती नहीं होने से विकास कार्य प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
- पालिका अध्यक्ष ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर की नियुक्ति की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। नगर पालिका में अवर अभियंता का पद रिक्त होने से विकास और निर्माण कार्य प्रभावित हो रहे हैं। पालिका ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर तत्काल अवर अभियंता की तैनाती कराने की मांग की है।
पालिका अध्यक्ष सबीला बेगम की ओर से भेजे गए पत्र में बताया गया कि पूर्व में अवर अभियंता सुशील कुमार यादव निर्माण कार्यों के पर्यवेक्षण, गुणवत्ता नियंत्रण, माप पुस्तिका, तकनीकी परीक्षण और ई-निविदा की तकनीकी बिड खोलने समेत अन्य तकनीकी कार्यों का जिम्मा संभाल रहे थे। उनका अन्य निकाय में स्थानांतरण होने के बाद पद रिक्त हो गया है। पत्र में कहा गया कि अवर अभियंता के अभाव में पालिका के विभिन्न विकास और निर्माण कार्यों के साथ शासन की योजनाओं के तहत स्वीकृत कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

15वें वित्त आयोग समेत अन्य योजनाओं से प्राप्त धनराशि का समयबद्ध और नियमानुसार उपयोग तथा ई-निविदा पोर्टल पर तकनीकी प्रक्रिया भी प्रभावित है। इससे जनहित से जुड़े विकास कार्यों में अनावश्यक देरी हो रही है। पालिका अध्यक्ष ने जिलाधिकारी से तत्काल अवर अभियंता (सिविल) की तैनाती कराने का अनुरोध किया है। साथ ही ग्रामीण अभियंत्रण विभाग मेरठ से रविंद्र कुमार या सचिन कुमार में से किसी एक अवर अभियंता को अस्थायी रूप से पालिका में संबद्ध करने का प्रस्ताव भी रखा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें