फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: रात में घर से लापता हुई किशोरी, युवक के खिलाफ अपहरण की प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहटा। जटपुरा गांव निवासी 16 वर्षीय किशोरी के रात में घर से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने के मामले में उसकी मां ने मुजफ्फरनगर के रुकनपुर निवासी सौरव के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कर किशोरी की तलाश और मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी तहरीर में किशोरी की मां ने बताया कि उसकी बेटी बृहस्पतिवार रात परिवार के साथ घर में चारपाई पर सोई थी। देर रात वह संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। सुबह जानकारी होने पर परिजनों ने आसपास के अलावा रिश्तेदारों और संभावित स्थानों पर उसकी तलाश की, लेकिन किशोरी का कहीं पता नहीं चला। इसके बाद किशोरी की मां ने मुजफ्फरनगर जनपद के गांव रुकनपुर निवासी सौरव के खिलाफ थाना रोहटा में तहरीर दी। महिला ने बेटी को सकुशल बरामद कराने की मांग की। सीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि पुलिस ने अपहरण का नामजद मामला दर्ज करके किशाेरी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें