मामला दो समुदाय का होने के कारण गांव में तनाव बना
मेडिकल स्टोर पर दवाई लेने आई थी किशोरी, पुलिस ने तीन युवकों को हिरासत में लिया
संवाद न्यूज एजेंसी
किठौर। थाना क्षेत्र के एक गांव में 16 साल की किशोरी के साथ मेडिकल संचालक और उसके दो दोस्तों द्वारा गैंगरेप करने का मामला सामने आया है। पुलिस का कहना है कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। हिरासत में लिए गए तीन आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। सीओ किठौर सौम्या अस्थाना ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिवार से मामले की जानकारी ली। मामला दो समुदाय का होने के चलते गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है।
जानकारी के अनुसार, किठौर थाना क्षेत्र के एक गांव में अनुसूचित जाति का युवक दूसरे समुदाय के घर के बाहर बनी दुकान किराए पर लेकर मेडिकल स्टोर चलाता था। मंगलवार को दूसरे समुदाय की किशोरी मेडिकल स्टोर दवा लेने गई थी। आरोप है कि तभी स्टोर संचालक युवक ने किशोरी स्टोर के अंदर खींच लिया। अंदर पहले से मेडिकल स्टोर संचालक के दो साथी वहां मौजूद थे। आरोप है कि मेडिकल स्टोर संचालक ने अपने दोनों साथियों के साथ तमंचे के बल पर जान से मारने की धमकी देकर किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म किया। साथ ही किसी को बताने पर हत्या की धमकी दी। किसी तरह किशोरी आरोपियों के चुंगल से छूटकर अपने घर गई और परिजनों के बताया। जिसके बाद पीड़ित परिवार आरोपियों के परिजनों यहां पहुंचा और विरोध जताया और पुलिस चौकी साइफन तहरीर दी।
-12 घंटे बाद भी पुलिस ने उच्चाधिकारियों को नहीं बताया
गैंगरेप की घटना होने के बाद पुलिस ने अपने उच्चाधिकारियों को अवगत कराना जरूरी नहीं समझा। इस मामले में जब सीओ सौम्या अस्थाना से बात की तो उन्होंने मामले में देर शाम तक अनभिज्ञता जताई। जानकारी होने पर घटनास्थल पर पहुंची। जबकि सूत्रों का कहना है कि इस मामले में बुधवार को कई घंटे तक पुलिस चौकी साइफन पर दोनों पक्षों का समझौते का प्रयास चलता है। पुलिस ने पीड़ित परिवार से तहरीर लेने तक की जरूरत नहीं समझी।
चौकी पर बैठे आरोपियों को पुलिस ने लिया हिरासत में
- बुधवार देर शाम घटना की जैसे ही सीओ किठौर सौम्या अस्थाना को जानकारी हुई तो उन्होंने तत्काल प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। इसके बाद चौकी में समझौते के लिए बैठे तीनों आरोपियों की हिरासत में ले लिया। चौकी इंचार्ज पीड़ित परिवार को थाने के लिए लेकर निकल गए। सीओ का कहना है कि पीड़ित परिवार की ओर से दी जाने वाली तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। पीड़िता को डॉक्टरी के लिए भेजा गया है।