मेरठ। लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के एक कालोनी में किराना की दुकान पर सामान लेने गई किशोरी को अकेला पाकर दुकानदार ने दुकान में खींच लिया। परिजनों को घर पर जानकारी दी। पीड़ित ने लिसाड़ी गेट थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
बृहस्पतिवार की शाम किशोरी किराना की दुकान से सामान लेने के लिए गई थी। दुकानदार ने उसे दुकान पर खींच लिया। चीख पुकार की आवाज सुनकर कालोनी का युवक बचाने पहुंचा तो उसके साथ दुकानदार ने मारपीट की।
परिजन विरोध जताने पहुंचे तो आरोप है कि दुकानदार ने लाठी डंडे परिजनों के साथ मारपीट कर दी। किशोरी के भाई को भी बंधक बनाकर पीटा गया। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की जा रही है, आरोपी दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।