फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: राली चौहान और जयभीमनगर में किशोरी व युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। भावनपुर थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग घटनाओं में एक युवक और एक किशोरी ने आत्महत्या कर ली। राली चौहान में बीस वर्षीय युवक आकाश ने फांसी लगाकर जान दे दी। वहीं, जयभीमनगर में सोलह वर्षीय किशोरी खुशी ने भी गृह क्लेश के चलते आत्महत्या कर ली। हालांकि परिजनों ने कार्रवाई से इंकार किया, मगर पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दोनों मामलों में पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन

भावनपुर थाना के गांव राली चौहान निवासी आकाश (20) बॉल बनाने का काम करता था। नौ अप्रैल बृहस्पतिवार की रात वह अपने कमरे में सोने गया। सुबह उसके भाई मनीष ने उसे पंखे पर लटका हुआ पाया। इस घटना से पूरे परिवार में गहरा शोक छा गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और कानूनी कार्रवाई शुरू की।
उधर, जयभीमनगर निवासी कुंवर पाल की सोलह वर्षीय बेटी खुशी ने शुक्रवार की सुबह साढ़े दस बजे आत्महत्या की। उसकी मां पड़ोस में किसी काम से गई हुई थी। खुशी ने घर की दूसरी मंजिल पर छत पर लगे जाल से रस्सी का फंदा बनाकर लटककर अपनी जान दे दी।
विज्ञापन

सीओ सदर देहात सुधीर सिंह ने बताया कि दोनों आत्महत्याओं के कारण अभी स्पष्ट नहीं हैं। उन्होंने कहा कि शव परीक्षण रिपोर्ट आने के बाद ही आत्महत्या का सही कारण पता चलेगा। मृतकों के परिजनों की ओर से अभी तक कोई तहरीर भी नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
परिजनों का इन्कार
खुशी के परिजनों ने पुलिस से कोई भी कानूनी कार्रवाई करने से इन्कार कर दिया था। हालांकि, पुलिस ने किशोरी के शव का पंचनामा भरकर कानूनी प्रक्रिया पूरी की। पुलिस दोनों मामलों की गहनता से जांच कर रही है।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें