फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: किशोरी से छेड़छाड़, ग्रामीणों ने आरोपी को पीटा, पोक्सो में जेल गया

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुंडाली। थाना क्षेत्र के एक गांव में 15 साल की किशोरी से घर में घुसकर छेड़छाड़ की गई। किशोरी के शोर मचाने पर परिजनों और ग्रामीणों ने आरोपी युवक को पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को कोर्ट में पेश करके जेल भेज दिया।
किशोरी के भाई ने पुलिस को बताया कि वह परिवार के साथ बाहर गया था। तब उसकी 15 वर्षीय बहन घर पर अकेली थी। इसी दौरान आरोपी इरशाद घर में दाखिल हो गया। उसने किशोरी को अकेला देखकर छेड़छाड़ शुरू कर दी। किशोरी ने विरोध किया तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। किशोरी के शोर मचाने पर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और आरोपी को पकड़कर पीटा। पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने इरशाद को भीड़ से छुड़ाकर हिरासत में लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ किठौर सौम्या अस्थाना ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर पर कार्रवाई हुई है। इरशाद के खिलाफ पोक्सो एक्ट, छेड़छाड़ और धमकी देने का मामला दर्ज किया गया है। आरोपी का डॉक्टरी परीक्षण कराया गया है। इसके बाद उसे जेल भेज दिया गया है।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें