फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली गिरने से किशोरी की मौत

विज्ञापन
घटना की जानकारी लेते क्षेत्रीय विधायक दिनेश खटीक।
विज्ञापन
बहसूमा(मेरठ)। थाना क्षेत्र के झुनझुनी में बिजली गिरने से किशोरी की मौत हो गई। हादसा के बाद ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। वहीं बिजली की चपेट से एक पशु की मौत हो गई, जबकि दो घायल हैं। सूचना पर पहुंचे विधायक और तहसीलदार ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली। परिजनों ने पोस्टमार्टम के लिए इनकार कर दिया।
विज्ञापन

झुनझुनी गांव में महबूब परिवार के साथ रहता है। उसने बताया कि शुक्रवार दोपहर बारिश के दौरान उसकी बेटी कहकशां (15) पशुओं को चारा डाल रही थी। तभी बिजली गिरने से कैकशा की मौत हो गई। पशुओं के कमरे की छत भी क्षतिग्रस्त हो गई। बिजली गिरने से एक पशु की भी मौत हो गई, जबकि दो झुलस गए। हादसा होते ही ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। परिजनों का रो रोकर बुराहाल था। सूचना पर थाना प्रभारी शिवदत्त सिंह और तहसीलदार मवाना अजय उपाध्याय ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली। वहीं विधायक दिनेश खटीक भी पहुंचे और परिजनों को सांत्वना देकर हर संभव मदद का आश्वासन दिया। थाना प्रभारी शिवदत्त सिंह ने बताया कि परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। इसके बाद गांव के कब्रिस्तान में उसे सुपुर्द ए खाक कर दिया गया।

बिजली गिरने से हुई किशोरी की मौत।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें