फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली लाइन पर गिरने से किशोर की मौत

Sat, 02 Aug 2025 12:13 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
राजा का ताजपुर के ग्राम मुजाहिदपुर में मकान पर विद्युत लाइन की चपेट में आने से बच्चे की मौत के
विज्ञापन
राजा का ताजपुर। गांव मुजाहिदपुर में मकान की छत से सटकर गुजर रही बिजली लाइन पर किशोर अचानक गिर गया। करंट लगने से उसकी मौत हो गई। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन

फुरकान अहमद का बेटा दिलशान अहमद (15) शुक्रवार शाम करीब पांच बजे अपने मकान की छत पर गया। जोकि फिसलकर बिजली की लाइन पर गिर गया। दिलशान को करंट लगा। चीख पुकार सुनकर परिजन छत पर पहुंचे उसे बचाने की कोशिश की। उसका पैर तार पर पड़ा था जो बुरी तरह जल गया। ग्रामीणों ने बिजलीकर्मियों को फोन कर बिजली आपूर्ति बंद कराई।
इसके बाद परिजन उपचार के लिए निजी अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक तीन बहन भाईयों में सबसे छोटा था जोकि गांव के ही उच्च प्राथमिक विद्यालय में कक्षा आठ में पढ़ रहा था।
विज्ञापन

सूचना पर थाना प्रभारी जयभगवान सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों का कहना है कि इस 440 वोल्टेज विद्युत लाइन को हटवाने के लिए कई बार विद्युत विभाग को प्रार्थना पत्र दे चुके हैं। मगर लाइन को नहीं हटाया गया। यह लाइन लगभग 10-12 ग्रामीणों की छत से होकर गुजर रही है।

राजा का ताजपुर के ग्राम मुजाहिदपुर में मकान पर विद्युत लाइन की चपेट में आने से बच्चे की मौत के

राजा का ताजपुर के ग्राम मुजाहिदपुर में मकान पर विद्युत लाइन की चपेट में आने से बच्चे की मौत के

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें