फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी में केमिकल डालकर बनाया जूस, वीडियो वायरल

Sat, 02 Aug 2025 12:10 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। सस्ते के चक्कर में कहीं आप भी तो केमिकल से तैयार किए गए जूस का सेवन तो नहीं कर रहें, अगर ऐसा है तो सचेत हो जाइए। दरअसल बिजनौर की नुमाइश में एक स्टॉल पर ऐसा ही नकली जूस बिकते हुए कुछ युवकों ने पकड़ लिया। जिसका वीडियो बनाकर वायरल किया गया। एएसपी ने जूस की जांच के आदेश दिए है।
विज्ञापन

शुक्रवार को सोशल मीडिया के अलग अलग प्लेटफार्म पर वीडियो वायरल हुआ। जो कृषि औद्योगिक एवं सांस्कृतिक प्रदर्शनी मेले में एक जूस के स्टॉल का है। स्टॉल वाला दस रुपये में एक गिलास अनानास और मौसमी के जूस की आवाज लगा रहा है। कुछ युवक उसके स्टॉल में पहुंचे। वहां एक बड़े बर्तन में पहले से तैयार जूस रखा गया था।
युवकों ने आरोप लगाया कि केमिकल को पानी में डालकर जूस तैयार किया गया है। युवकों ने वीडियो में बताया कि महज दस रुपये में एक गिलास जूस मिलना असंभव है। वीडियो वायरल होने पर एएसपी सिटी संजीव वाजपेयी ने जूस की जांच कराने के आदेश दिए। खाद्य विभाग की टीम ने जूस के दो सैंपल लिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें