फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल मालिक पर अनुसूचित जाति की युवती से दुष्कर्म व गर्भपात के आरोप, संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज

Sat, 19 Jan 2019 11:16 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
Rape Victim - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

यूपी के मेरठ में गढ़ रोड स्थित भाग्यश्री हॉस्पिटल के मालिक समेत परिवार के छह लोगों पर संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है। थाना मेडिकल पर दर्ज रिपोर्ट में हापुड़ निवासी अनुसूचित जाति की एक युवती ने दुष्कर्म, गर्भपात, जालसाजी, लूट करने के आरोप लगाए हैं। 

विज्ञापन


एसओ मेडिकल सतीश कुमार के मुताबिक पीड़िता ने आरोप लगाया कि वह साल 2008 में भाग्यश्री हॉस्पिटल में इंटर्नशिप करने आई थी। आरोप है हॉस्पिटल मालिक पंकज त्यागी निवासी डी ब्लॉक शास्त्रीनगर ने खुद की पत्नी की मृत्यु होना बताकर उसे शादी करने का ऑफर किया। इस जालसाजी में पंकज की पत्नी अंजुल त्यागी और उसका पूरा परिवार शामिल था।

पीड़िता का आरोप है पंकज त्यागी ने पीड़िता को अपने घर में रखा। पीड़िता ने आरोपी पर दुष्कर्म करने, गर्भपात और नसबंदी करने का आरोप लगाया है। साल 2014 में मंदिर में शादी करना भी बताया। इस शादी को सार्वजनिक करने की बात पीड़िता ने पंकज से कही तो उसने उसकी पिटाई की।

पीड़िता के पिता के शिकायती पत्र पर पंकज त्यागी, उसकी पत्नी, बेटी-बेटा व रिश्तेदार शानू त्यागी और सुभाष त्यागी समेत छह लोगों पर मेडिकल थाने में केस दर्ज हुआ है। पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया कि उन पर कर्जा है।

हॉस्पिटल मालिक ने साजिश के तहत उनकी संपत्ति बिकवाकर यह कर्जा चुकाने की बात कही थी। उनके पास से एक कार और मोबाइल फोन भी लूट लिया। इसकी पुलिस अधिकारियों से कई बार शिकायत करने के बावजूद मुकदमा दर्ज नहीं हुआ। बताया गया कि हॉस्पिटल मालिक की पत्नी अंजुल त्यागी ने तीन मुकदमे अलग-अलग थानों में इस युवती और उसके परिवार पर दर्ज कराए हुए है, जिनकी जांच अभी चल रही है।
विज्ञापन

जांच रिपोर्ट पर होगी कार्रवाई
हॉस्पिटल मालिक समेत छह लोगों पर केस दर्ज हुआ है। पीड़िता के खिलाफ नाइंसाफी नहीं होगी। एसओ मेडिकल की जांच रिपोर्ट आते ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। -अखिलेश कुमार, डीआईजी 

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें