फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीज महोत्सव: मैंने पायल है छनकाई, अब तो आजा ओ हरजाई... देखें तस्वीरें

Wed, 26 Jul 2017 02:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
तीज की मस्ती में झूमीं महिलाएं
विज्ञापन
महिलाओं के सजने सवंरने का त्योहार तीज है। जब महिलाएं सोलह श्रृंगार कर अपने सुहाग की लंगी आयु के लिए भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा-अर्चना करती हैं और अपने घरों में सुख शांति के लिए व्रत रखती हैं। 26 जुलाई को मनाई जानी वाली तीज को लेकर तैयारी शुरू हो गई हैं। घरों में प्लास्टिक के झूले पड़ गए। शुगर फ्री गुझिया, सादा घेवर और विदेशी चॉकलेट सिंधारा बॉस्केट में समा गईं। स्टीकर मेहंदी और डीजे नाइट ने हरियाली तीज के सारे रंग बदल दिए। 
विज्ञापन


कभी सावन में नव विवाहिता अपने मायके में ससुराल के सिंधारे का बेसब्री से इंतजार करती थीं। सखी-सहेलियां, बुजुर्ग महिलाएं सिंधारा और शृंगार पेटी का जी भरके मुआयना करती थीं। पूरा मोहल्ला नई बहू के सिंधारे के लिए गुझिया, मठरी बनाकर पर्व का आनंद लेता था। आंगन में बजती ढोलक, मंजीरे की गूंज सारे मोहल्ले को सूचित करती थी कि आज पड़ोस में किसी नई ब्याही बिटिया की हरियाली तीज है। गुझियों की कड़ाही से उड़ती घी की महक, घेवर के लिए पकती चाशनी की खुशबू सावन की रंगत में स्वाद का छौंक लगाती थी। पीढ़ी बदलने के साथ तीज के वो असली रंग भी बदलते चले गए। सावन का मनोरंजन, हंसी मजाक अब डीजे नाइट में सिमटकर रह गया।

घरों में कायम साझा गुझिया परंपरा

तीज महोत्सव
शहर में अब भी कई इलाकों में हरियाली तीज पर एक साथ गुझिया बनाने की परंपरा कायम है। कॉलोनी व मोहल्ले की महिलाएं एक साथ बैठकर एक-एक दिन हर किसी के घर में गुझिया बनवाती हैं। इससे गुझिया बनने का काम हो जाता है और आपसी संबंध भी मजबूत होते हैं।

ससुराल से आया था तीज का झूला
सदर निवासी नीलम आहूजा बताती हैं, पहले तीज के सिंधारे में छोटा झूला भी भेजा जाता था। मेरे सिंधारे में पीतल का झूला सजकर आया था। ढोलक पर गीत और नाच होता था। हम सभी मिलकर हाथों में हरी मेहंदी रचाते थे। मेहंदी भी पत्तों को पीसकर तैयार की जाती थी।

शरमाकर झूल पाई थी झूला

तीज की तैयारियां शुरू
किशनपुरा निवासी कुसुम सिंघल क हती हैं, शादी के बाद जब मेरे ससुराल से सिंधारा आया था, तो मायके में झूला भी पड़ा था। सिंधारा लेने के बाद मुझे झूले पर बैठाया गया। झूला झुलाने का भी रिवाज होता था। ससुरालियों ने मुझे झूला झुलाने बैठाया तो मुझे इतनी शरम आ रही थी कि मैं पसीना-पसीना हो गई। घर में महिलाएं शिवजी के भजन, तीज के गीत गाती थीं। अब डीजे नाइट पर फिल्मी गीतों से तीज मनाई जाती है।  

तीज पर घूमना भी रिवाज था
थापर नगर निवासी मनीषा सिंघल कहती हैं आज हम कितने भी आधुनिक हो चुके हों, लेकिन वो वक्त बहुत अच्छा था। उस समय भी परिवार के लोग तीज के दिन घूमने जरूर जाते थे। घरों में मेहंदी लगती थी, सिंगार होता था। हरी साड़ी पहनकर खूब गुझियां, मठरी खाते थे। बाहिना निकालते थे। कपल्स अब तीज के दिन घूमने जाते थे। फैनी, घेवर, गुझिया सब सिंधारे में जाते थे।

ससुराल से आई थी घुंघरु वाली डोरी

तीज की तैयारियां शुरू
गुप्ता कालोनी निवासी चित्रा मित्तल हरियाली तीज को याद करते हुए कहती हैं, मायके में तीज होती थी। शादी के बाद पहली तीज पर ससुराल से झूले की रस्सी सिंधारे में जाती थी। झूले की डोरी को बहुत स्टाइल से सजाकर भेजते थे। मेरे सिंधारे में घुंघरू बंधी डोरी आई थी। जेठानी सिंधारा लेकर आई थी। घर पर सभी का नाच-गाना हुआ था। खाने के लिए फैनी भी आई थी, मुझे दूध में फैनी भी खानी पड़ी थी, जो मुझे बिल्कुल पसंद नहीं थी। लेकिन मेरी पसंद के गोलगप्पे भी भेजे थे। अब तो कोई तीज पर झूला ही नहीं झूलता, सिंधारा भी रेडिमेड आता है।

खेल-खेल में हरियाली तीज की मस्ती

तीज की तैयारियां शुरू
शहर में सोमवार को भी तीज के कई कार्यक्रम हुए। महिलाओं ने गेम्स खेलकर पुरस्कार जीते। साथ ही पर्व की बधाई दी। भारत विकास परिषद् उत्कर्ष शाखा का कार्यक्रम चैंबर कॉमर्स रोडवेज में हुआ। शाखा का स्थापना दिवस व प्रतिभा सम्मान समारोह भी आयोजित किया गया। सदस्याओं ने अपने बीच से तीज सुंदरी, तीज की रानी का चयन किया। युगल कैटवॉक व सब्जियों से बने हस्त निर्मित गहने आकर्षण का केंद्र रहे। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, नशा मुक्ति, स्वच्छता अभियान पर नाटिका का मंचन हुआ। राखी बनाओ प्रतियोगिता में भाग लिया। रीना सिंघल, मणी अग्रवाल, अध्यक्ष डॉ. लता शर्मा, सचिव सोनिया कश्यप, सीमा गुप्ता, मृदुला गोयल, नता दुबलिश, पूनम रस्तोगी, वीके शर्मा, राजेश सिंघल, आलोक भटनागर, पवन, वीपी गुप्ता, मुकुल, राजीव मौजूद रहे। ऋषभदेव जिन शासन संगठन की ओर से ऋषभ एकेडमी में कार्यक्रम हुआ। शुभारंभ मुख्य संयोजिका मीनू जैन, कल्पना जैन, वंदना जैन ने किया। सदस्याएं हरे परिधान में सोलह सिंगार कर पहुंचीं। तीज प्रश्नोत्तरी में भाग लेकर इनाम जीते।

पीसी ज्वैलर्स में हुआ तीजोत्सव

तीज महोत्सव
पीसी ज्वैलर्स गढ़ रोड में महिलाओं ने तीज का कार्यक्रम उल्लास थीम पर मनाया। सभी ने तंबोला खेला और तीज की रानी प्रतियोगिता में भाग लिया। तंबोला विजेता संगीता सक्सेना बनी। तीज क्वीन का खिताब कुमकुम शर्मा ने जीता। शोरूम के मैनेजिंग डायरेक्टर विजय गुप्ता व डायरेक्टर आकाश सिंघल ने सम्मानित किया।

लायंस क्लब क्रांति ने मनाया पर्व
लायंस क्लब मेरठ क्रांति का कार्यक्रम आइएमए हॉल में हुआ। सदस्याएं गुलाबी, लाल और हरे रंग के परिधान में सजकर आईं। उन्होंने बॉलीवुड के सावन गीतों पर नृत्य किया। अंताक्षरी और तीज तंबोला खेला। वन मिनट गेम्स व सरप्राइज गेम्स में भाग लेकर इनाम जीते। तीज की रानी का चुनाव दो वर्गों में हुआ। शोभा विजय नरुला, मीनाक्षी शर्मा व अध्यक्ष सुनीता रस्तोगी मौजूद रहीं।

​स्वामी विवेकानंद पार्क में सजी महफिल

तीज महोत्सव
लायंस क्लब मेरठ का कार्यक्रम गार्डन सिटी बाईपास में आयोजित किया गया। माला अग्रवाल एवं शोभा जैन तीज क्वीन चुनी गईं। क्लब अध्यक्ष आलोक जैन, सचिव अरुण सिंहल, ट्रेजरार विनोद जैन ने उन्हें सम्मानित किया। क्लब के भूतपूर्व गवर्नर लायन डॉ. रामकुमार गुप्ता, महेश जैन, अनिल जैन, राकेश अग्रवाल, मुकेश जैन, अनिल अग्रवाल, रजनीश गुप्ता, पुनीत शर्मा, आशुतोष गर्ग, विनोद शर्मा मौजूद रहे। 

राष्ट्र सेविका समिति की ओर से स्वामी विवेकानंद पार्क में तीज का कार्यक्रम आयोजित किया गया। नगर की लगभग 100 से अधिक महिलाओं ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया। तीज और सावन के गीतों से वातावरण गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्नेह राठी और संचालन डॉ. वेद प्रभा ने किया। समिति की नगर कार्यवाहिका उमा गर्ग, अनीता, मित्तल, डॉ. वेद प्रभा, कृष्णा गर्ग, अलका गुप्ता, ममता मांगलिक, पूनम गुप्ता, कमलेश शर्मा, अंजना सिंघल, डॉ. नीरजा शर्मा, विमला पुंडीर, सरिता चौहान, डॉ. रेखा तिवारी, कौशल राठी, सरला, बबीता सोम मौजूद रहीं।

इनरव्हील क्लब मेरठ सम्राट

तीज महोत्सव
इनरव्हील क्लब ऑफ मेरठ सम्राट का तीजोत्सव व अधिष्ठापन समारोह गढ़ रोड स्थित रेस्टोरेंट में हुआ। शुभारंभ आशा जैन ने किया। नए सत्र के लिए पूर्व अध्यक्ष पूनम गुप्ता ने वर्तमान अध्यक्ष कौशल गुप्ता को कॉलर पहनाया। सदस्याओं ने गीत, संगीत व नृत्य की प्रस्तुतियां दी। क्विज व तंबोला एवं वन मिनट गेम्स खेले। तीज की रानी का चुनाव दो समूहों में हुआ। आशा सिंह, वीना विनोद जैन व सदस्याओं ने सहयोग दिया। 

सुमन ने जीता लश्कारे तीज महोत्सव
लश्कारे महिला क्लब की ओर से रविवार को आबूलेन स्थित रेस्टोरेंट में तीजोत्सव मनाया गया। तीज क्वीन का खिताब सुमन आनंद के सिर सजा। कावेरी भार्गव, शिवानी आनंद डांस डीवा बनी। सभी सदस्याओं ने तीज के गीतों पर जमकर डांस किया। क्लब अध्यक्ष गीता सचदेवा ने सभी को उपहार बांटे। नेहा, गुड़िया और शीतल ने सहयोग दिया।
विज्ञापन

लायंस क्लब विशाल का तीजोत्सव

तीज महोत्सव
लायंस क्लब मेरठ विशाल का तीजोत्सव आईआईएमटी माल रोड में हुआ। शुभारंभ कन्नुप्रया व अनुपम बंसल ने किया। तरुण मेहरा ने तीज पर विचार रखे। अनुपम खुराना, अंजना बंसल सहित सदस्याओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। तंबोला व गेम्स खेले। सचिव सतीश गुपता, आशीरूा अग्रवाल, राकेश, अशोक, अनिल कंसल, विनोद, विश्व बंधु गुप्ता, महेश चंद, मुकेश बंसल ने सहयोग दिया। 

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें