फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: जेल में छलके आंसू, 1906 बहनें पहुंचीं भाइयों से मिलने

विज्ञापन
विज्ञापन
पति की हत्या के आरोप में बंद महिलाओं से मिलने कोई नहीं पहुंचा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

मेरठ। रक्षाबंधन के पर्व पर चौधरी चरण सिंह जिला कारागार में शुक्रवार को भावुक कर देने वाला दृश्य देखने को मिला। जेल में बंद भाइयों की कलाई पर राखी बांधने के लिए बड़ी संख्या में बहनें पहुंचीं। सुबह से ही जेल के बाहर बहनों की कतार लगी रही। दिनभर में कुल 1906 बहनें अपने भाइयों से मिलने पहुंचीं। महिला बंदियों से मिलने के लिए 21 भाई पहुंचे। भाइयों ने बहनों से राखी बंधवाई और बदले में उन्हें उपहार दिए।
रक्षाबंधन के मौके पर जेल प्रशासन ने मुलाकात के लिए विशेष इंतजाम किए थे। बहनों को अपने भाइयों से मिलकर राखी बांधने का मौका दिया गया। लंबे समय बाद अपनों से मुलाकात होते ही कई बंदियों की आंखें नम हो गई। बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधी तो भाइयों ने भी उनकी रक्षा और हर मुश्किल में साथ देने का भरोसा दिलाया। वरिष्ठ जेल अधीक्षक डॉ. विरेश राज शर्मा ने बताया कि जेल में बंद बंदियों के लिए त्योहार पर विशेष व्यवस्था का इंतजाम किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन



रक्षाबंधन के दिन जेल में बंद कुछ महिलाओं की पीड़ा और भी गहरी रही। पति की हत्या के मामले में जेल में बंद महिलाओं मुस्कान व दामिनी समेत अन्य महिलाओं से मिलने परिवार का कोई सदस्य नहीं पहुंचा। पूरे दिन वे अपनों के आने का इंतजार करती रहीं, लेकिन मुलाकात करने कोई नहीं आया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें