फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: शहर में केसरगंज पुलिस चौकी के पास नाले में मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
फोरेंसिक टीम ने मौके पर की जांच, मृतक की नहीं हुई पहचान
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। देहली गेट थाना क्षेत्र में केसरगंज पुलिस चौकी के पास शुक्रवार सुबह नाले में एक युवक का शव सड़ी-गली अवस्था में मिला। नाले में शव पड़ा देखकर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने फोरेंसिक टीम को भी बुलाया। टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए और मामले की जांच की। काफी प्रयास के बाद भी मृतक की पहचान नहीं हो सकी। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया।
सीओ कोतवाली संग्राम सिंह ने बताया कि शुक्रवार को कुछ लोगों की नजर केसरगंज चौकी से रेलवे रोड चौराहे की ओर जा रहे नाले में पड़े युवक के शव पर पड़ी। मौके पर भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही देहली गेट पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नाले से बाहर निकलवाया। पुलिस ने आसपास के लोगों से मृतक के बारे में जानकारी जुटाई, लेकिन कोई उसकी पहचान नहीं कर सका।
विज्ञापन

पुलिस ने मृतक की पहचान के लिए आसपास के थाना क्षेत्रों और चौकियों को भी सूचना दी है। इसके अलावा युवक के फोटो सोशल मीडिया के माध्यम से प्रसारित किए जा रहे हैं, ताकि उसके बारे में कोई जानकारी मिल सके। पुलिस पिछले कुछ दिनों में दर्ज हुई गुमशुदगी की भी जानकारी जुटा रही है। सीओ कोतवाली का कहना है कि अभी मृतक की पहचान नहीं हुई। शव पर चोट के निशान नहीं है। पहचान के प्रयास किए जा रहे है।
विज्ञापन


-दो दिन पुराना बताया जा रहा शव
सीओ के अनुसार, प्रथम दृष्टया शव करीब दो दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस सीसीटीवी कैमरों को देख रही है। सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है और मृतक की पहचान कराने के प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें