फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सहारनपुर, मेरठ और गौतमबुद्धनगर की टीम बनीं विजेता

Wed, 01 Nov 2023 12:44 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
स्टेडियम में चल रही जोन पुलिस की खेलकूद प्रतियोगिता विजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान करते एडीजी
विज्ञापन
सहारनपुर। मेरठ जोन की 26वीं अंतर जनपदीय पुलिस एथलेटिक्स कलस्टर (एथलेटिक, खो-खो, साइकिलिंग) प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण के साथ समापन हो गया। प्रतियोगिता के अलग-अलग वर्ग में सहारनपुर, मेरठ और गौतमबुद्धनगर की टीम विजेता बनी। विजेताओं को अपर पुलिस महानिदेशक ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

डॉ. भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में 26वीं अंतर जनपदीय पुलिस एथलेटिक्स कलस्टर प्रतियोगिता रविवार को शुरू हुई थी। पहले दिन सहारनपुर और दूसरे दिन मेरठ के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर दबदबा कायम रखा। मंगलवार को प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि मेरठ से अपर पुलिस महानिदेशक राजीव सभरवाल पहुंचे। इसके बाद प्रतियोगिता शुरू हुई। पुरुष वर्ग एथलेटिक्स, साइकिलिंग में मेरठ और खो-खो में गौतमबुद्धनगर की टीम विजेता बनी। महिला वर्ग एथलेटिक्स, खो-खो में सहारनपुर की टीम विजयी रही। एडीजी ने खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन किया और विजेताओं को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। इस मौके पर डीआईजी अजय कुमार साहनी, एसएसपी डॉ. विपिन ताडा, एसपी देहात सागर जैन, एसपी यातायात सिद्धार्थ वर्मा, एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक, सीएफओ प्रताप सिंह, एथलेटिक्स कोच लाल धर्मेंद्र प्रताप, शौकत अली, आदेश, शिवनंदन, सूरज, पोपीन, नीतू सैनी, नैना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का परिणाम- पुरुष वर्ग
प्रतियोगिता - डिस्कस थ्रो
विजेता का नाम - रविंद्र कुमार
जिला - सहारनपुर
प्रतियोगिता - 400 मीटर रिले फाइनल

विजेता का नाम - जितेंद्र, सुनील, आदेश, भूपेंद्र

जिला - मेरठ
प्रतियोगिता - 1600 मीटर रिले फाइल

विजेता का नाम - भूपेंद्र, मनीष, नरेश, सचिन

जिला - मेरठ
प्रतियोगिता - 100 मीटर दौड़
विजेता का नाम - दीपक

जिला - हापुड़
प्रतियोगिता - 1500 मीटर दौड़
विजेता का नाम - नरेश

जिला - मेरठ
प्रतियोगिता - 400 मीटर दौड़
विजेता का नाम - विश्वेंद्र
जिला - बुलंदशहर
प्रतियोगिता - पांच हजार मीटर दौड़
विजेता का नाम - सुरेंद्र कुमार

जिला - मेरठ
प्रतियोगिता - त्रिकूद जंप

विजेता का नाम - विनय कुमार

जिला - गौतमबुद्धनगर
प्रतियोगिता - डकैथलान
विजेता का नाम - जुगनू

जिला - सहारनपुर
महिला वर्ग
प्रतियोगिता - 400 मीटर रिले फाइनल

विजेता का नाम - कुसुमलता, यशोदा, कृष्टिना, मीना

जिला - मेरठ
प्रतियोगिता - 1600 मीटर रिले फाइनल

विजेता का नाम - पूनम, दीपा, मोनिका, सरिता शर्मा

जिला - सहारनपुर
प्रतियोगिता - 1500 मीटर दौड़
विजेता का नाम - कामिनी

जिला - हापुड़
प्रतियोगिता - 400 मीटर दौड़
विजेता का नाम - पूजा बालियान
जिला - सहारनपुर
प्रतियोगिता - पांच हजार मीटर दौड़
विजेता का नाम - दीपा

जिला - सहारनपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें