फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सद्भावना क्रिकेट मैच में टीम शहीद भगत सिंह बनी चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर संत चार्ल्स इंटर कॉलेज के मैदान पर मरहूम आगा खालिद शाह फाउंडेशन की ओर से द्वितीय सद्भावना क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। रोमांचक मुकाबले में शहीद भगत सिंह टीम ने वीर अब्दुल हमीद टीम को दो विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन

मैच के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक अतुल प्रधान ने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी और खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया। मैच में वीर अब्दुल हमीद टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। निर्धारित 16 ओवरों में टीम ने 6 विकेट खोकर 107 रन बनाए, जिसमें नमन जैन ने सर्वाधिक 28 रन की उपयोगी पारी खेली। शहीद भगत सिंह टीम की ओर से शाहवेज अंसारी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी शहीद भगत सिंह टीम ने ललित गुर्जर (34 रन) और मुमताज प्रधान (14 रन) की बेहतरीन पारियों की बदौलत 14.3 ओवर में जीत दर्ज कर ली। ललित गुर्जर को मैन ऑफ द मैच और शाहवेज अंसारी को बेस्ट बॉलर घोषित किया गया। अम्पायर की भूमिका खलीक अहमद व गुलफाम मलिक ने निभाई। कार्यक्रम में आयोजक अली शाह, मोहम्मद कासिम, पुनीत अग्रवाल, कुंवर मोहम्मद अली, शादाब खान, ब्रदर चाको, ब्रदर साहमन, सैय्यद रिहानुद्दीन, सिकंदर घोसी, मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें