मेरठ। प्रदेश स्तरीय सीनियर पुरुष बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन 19 से 22 दिसंबर तक कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में होगा। प्रतियोगिता में मेरठ मंडल की टीम भी प्रतिभाग करेगी। इसके चयन को लेकर शनिवार को बागपत, गौतमबुद्धनगर समेत कई जिलों के खिलाड़ियों ने ट्रायल दिए, जिसके बाद टीम का चयन किया गया।
ट्रायल प्रक्रिया के बाद मंडल की टीम में 47 से 50 किलोग्राम भार वर्ग में मेरठ के अंकित चौहान, 50 से 55 किलोग्राम भार वर्ग में मेरठ के युवराज, 55 से 60 किलोग्राम भार वर्ग में बागपत के पीयूष तोमर, 60 से 65 किलोग्राम भार वर्ग में मेरठ के संदीप सोनकर, 65 से 70 किलोग्राम भार वर्ग में गौतमबुद्धनगर के शिवम पांचाल, 70 से 75 किलोग्राम भार वर्ग में बागपत के शोएब, 75 से 80 किलोग्राम भार वर्ग में गाजियाबाद के अर्जुन मलिक, 80 से 85 किलोग्राम भार वर्ग में मेरठ के गौरव चौहान, 85 से 90 किलोग्राम भार वर्ग में गौतमबुद्धनगर के जयवर्धन, 90 किलोग्राम से अतिरिक्त में गौतमबुद्धनगर के सूरज का चयन किया गया। ट्रायल प्रक्रिया के दौरान एनआईएस बॉक्सिंग कोच एससी शर्मा, शाहरुख खान, उत्तर प्रदेश बॉक्सिंग एसोसिएशन के सदस्य रोबिन सिंह, नेशनल प्लेयर शिवानी कश्यप आदि मौजूद रहे। संवाद