टीम मिशन शक्ति थाना मवाना द्वारा गांव मुबारिकपुर में महिला चौपाल लगाकर महिलाओं को जागरुक करते ह
मवाना। मिशन शक्ति के अंतर्गत थाना मवाना की टीम द्वारा गांव मुबारिकपुर में महिलाओं की चौपाल लगाकर जागरुक किया गया।
थाना मवाना की टीम ने मिशन शक्ति अभियान के तहत गांव मुबारिकपुर में चौपाल में महिलाओं को सुरक्षा, आत्मनिर्भरता, कानून, और महिला हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देकर जागरूक किया। चौपाल में महिलाओं की समस्याओं को सुना गया और समाधान के लिए सहायता दी गई। महिलाओं को साइबर अपराध, घरेलू हिंसा, गुड टच-बैड टच, सरकारी योजनाओं जैसी महत्वपूर्ण जानकारियां भी प्रदान की।
प्रभारी मिशन शक्ति केंद्र रेनू रानी, प्रभारी साइबर हेल्प डेस्क प्रीति शर्मा और चौकी प्रभारी मवाना खुर्द सत्येंद्र कुमार द्वारा महिलाओं को जागरूक करने के लिए सरकार से संबंधित सभी योजनाओं की जानकारी दी गई। महिलाओं की सुरक्षा से संबंधित सभी हेल्पलाइन नंबर भी बताए गए।