दिल्ली से शौचालयों की जांच को आई टीम नगर पालिका में कागजात देखते हुए।
- फोटो : MAWANA
मवाना। क्वालिटी काउसिंल इंडिया की दिल्ली से आई टीम ने शनिवार को नगर पालिका के सार्वजनिक शौचालयों तथा व्यक्तिगत शौचालयों का निरीक्षण किया। टीम को निरीक्षण में सब कुछ ठीक मिला।
क्वालिटी काउंसिल इंडिया के आडिटर अर्जुन लाल के नेतृत्व में दिल्ली से टीम मवाना नगर पालिका के शौचालयों की जांच के लिए पहुंची। पालिका ने नगर को ओडीएफ घोषित किया हुआ है। टीम ने मोहल्ला काबली गेट, तिहाई, मुन्नालाल व गांव ढिकौली में पालिका के सार्वजनिक शौचालयों के निर्माण, रखरखाव व सफाई को देखा। निरीक्षण के दौरान शौचालयों के केयरटेकर मौके पर मौजूद मिले। वहीं, टीम ने कुछ स्थान पर व्यक्तिगत शौचालयों की भी जांच की। टीम ने बताया कि जांच में सब कुछ ठीक मिला है। वे अपनी जांच रिपोर्ट दिल्ली जाकर विभाग को सौंप देंगे। टीम में उनके साथ अमरनाथ व तनुज तोमर थे। निरीक्षण में मवाना नगर पालिका के अधिकारी व कर्मचारी भी साथ रहे।