फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड-19 आइसोलेशन वार्ड के लिए टीम गठित

विज्ञापन
विज्ञापन
दौराला। पांचली खुर्द में बनाए गए कोविड-19 आइसोलेशन वार्ड में ड्यूटी करने के लिए टीम का गठन कर दिया गया है। 29 मई को यह टीम रवाना हो जाएगी। टीम के सदस्यों ने अपनी ओर से पूरी मेहनत कर कोरोना पॉजिटिव रोगियों का उपचार करने की बात कही है। उन्होंने बृहस्पतिवार को अपने परिवार के लोगों से फोन पर बात की और अपना ख्याल रखने को कहा।
विज्ञापन

पांचली खुर्द कोविड-19 में 29 मई को चिकित्सकों की टीम रवाना होगी। इस टीम में डा.. विपुल को प्रभारी बनाया गया है। उनके नेतृत्व में डॉ. प्रशांत सोलंकी, डॉ. उमेश, डॉ. फातिका, डॉ. अनुष्का सिंह आदि रवाना होंगे। चिकित्सकों ने कहा कि देश कोरोना वायरस के कारण संकट की घड़ी से जूझ रहा है। ऐसे में सभी का कर्तव्य है कि वे अपना सहयोग दें। उनके लिए गर्व की बात है कि कोरोना पॉजिटिव को ठीक करने के लिए उनकी ड्यूटी लगी है। वे अपनी ओर से कोरोना पॉजिटिव लोगों को स्वस्थ करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। 30 जून से चिकित्सक अपनी सेवाएं देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें