फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: विद्यार्थियों को शिक्षण सामग्री व पुरस्कार वितरित

विज्ञापन
रोहटा। पेपर ट्रेडर्स एसोसिएशन और क्लब-60 के शिक्षा सेतु की ओर से रविवार को डालमपुर में पेपर डे
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहटा। पेपर ट्रेडर्स एसोसिएशन और क्लब-60 के शिक्षा सेतु की ओर से रविवार को डालमपुर स्थित आदर्श विद्यालय में पेपर डे के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। मेधावी एवं प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 51 विद्यार्थियों को शिक्षण सामग्री, पुरस्कार और छात्रवृत्ति प्रदान कर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

शिक्षा सेतु के संचालक केपी सिंह ने बताया कि कविता प्रतियोगिता के 24 विजेता और सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के 27 प्रतिभागियों को नकद पुरस्कार, पुस्तकें, स्कूल ड्रेस, चार्जेबल एलईडी, एआई कार्ड्स, कॉपी, रजिस्टर, दस्तावेज फाइल और स्कूल बैग वितरित किए गए। वहीं छात्रा खुशी को उत्कृष्ट प्रदर्शन पर पांच हजार रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान की गई। अध्यक्षता ओम प्रकाश शर्मा ने की। सुखपाल सिंह मुख्य अतिथि रहे। संचालन हरि विश्नोई ने किया। छात्रा आयुषी ने उपस्थित लोगों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई। प्रभारी प्रधानाचार्य वेद प्रकाश उपाध्याय ने विद्यार्थियों को शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए निरंतर अध्ययन और अनुशासन का संदेश दिया। कार्यक्रम में डॉ. देवेंद्र गौतम, संदीप पूनिया सहित विद्यालय का स्टाफ में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें