फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: आज औरकल प्रयागराज में जुटेंगे शिक्षक

विज्ञापन
इलाहाबाद में होने वाले शिक्षक सम्मेलन के लिए मेरठ से रवाना हुए शिक्षक
विज्ञापन
मेरठ। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (ठकुराई गुट) का प्रांतीय महाधिवेशन और शैक्षिक विचार गोष्ठी 11 और 12 अप्रैल को प्रयागराज में केपी कम्यूनिटी सेंटर में आयोजित की जा रही है। सम्मेलन में शिक्षा और शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा कर उनके समाधान के लिए संघर्ष के कार्यक्रम तय किए जाएंगे।
विज्ञापन

संगठन के प्रांतीय उपाध्यक्ष डॉ. उमेश त्यागी के नेतृत्व में जनपद मेरठ से सैकड़ों शिक्षक सम्मेलन में प्रतिभाग करने के लिए आज संगम एक्सप्रेस, नौचंदी एक्सप्रेस ट्रेन एवं सड़क मार्ग से प्रयागराज के लिए रवाना हो गए हैं। पंकज कुमार शर्मा जिला मंत्री ने बताया कि सम्मेलन में शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं जैसे पुरानी पेंशन योजना की बहाली, चिकित्सा प्रतिपूर्ति, सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों का राजकीयकरण करने, माध्यमिक शिक्षा चयन बोर्ड में शिक्षकों की सेवा, सुरक्षा संबंधी धारा 12, 18 और 21 को नए शिक्षा सेवा आयोग में भी शामिल किए जाने और वित्त विहीन मान्यता प्राप्त विद्यालय के शिक्षकों के लिए समान कार्य के लिए समान वेतन की मांग आदि महत्वपूर्ण मुद्दों पर संघर्ष की रणनीति बनाई जाएगी। जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार ने शिक्षा निदेशक सम्मेलन में प्रतिभाग करने वाले शिक्षकों के लिए 11 और 12 का विशेष आकस्मिक अवकाश का आदेश जारी किया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें