हस्तिनापुर। ब्लॉक संसाधन केंद्र पर समेकित शिक्षा के अंतर्गत नोडल शिक्षकों के लिए पांच दिवसीय समावेशी शिक्षा के प्रशिक्षण शिविर का शनिवार को समापन हो गया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम का आरंभ खंड शिक्षा अधिकारी कमलराज द्वारा किया गया। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य परिषदीय विद्यालयों व आंगनबाड़ी केंद्रों में नामांकित दिव्यांग बच्चों की दक्षता का विकास करना एवं 6 से 14 वर्ष तक के नामांकित दिव्यांग बच्चों के शैक्षिक सपोर्ट के लिए प्रशिक्षित करना है।
प्रशिक्षक अर्जित कुमार ने विशिष्ट आवश्यकता वाले बच्चों की क्षमता को विकसित करने के विभिन्न उपकरणों के बारे में शिक्षकों को जानकारी दी। टीओटी अर्जित कुमार, दीपक कुमार एवं मनोज कुमार द्वारा 21 दिव्यांगता के साथ-साथ उनके चिह्नांकन एवं नामांकन के विषय पर विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की गई।
प्रशिक्षण में कुल 50 नोडल शिक्षकों ने प्रतिभाग किया। पांच दिन तक दिव्यांगता एवं दिव्यांग बच्चों को समाज की मुख्य धारा के साथ जोड़ने के लिए नई-नई तकनीकों को सिखाया गया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में संजीव कौशिक, सत्यपाल सिंह, पवन, प्रमोद, सतेंद्र, रॉबिंस, मनोज, वेद वर्मा, सतेंद्रपाल, संजय, कुंदन, सौरभ, मुकेश यादव, कोमल सिंह ढाका, मोहम्मद असलम, सरोजनी आर्य, अनीता, डिंपल शर्मा, वंदना, सुनील दत्त, प्रताप सिंह, सुधीर मलिक आदि मौजूद रहे।