डायट में संपूर्ण मॉड्यूल पर आधारित पांच दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण के चतुर्थ फेरे के शुभारंभ पर जा
मवाना। जिले के प्राथमिक एवं कंपोजिट विद्यालयों के प्राथमिक स्तर के शिक्षकों की क्षमता संवर्धन के लिए एकीकृत शिक्षण प्रशिक्षण मॉड्यूल संपूर्ण पर आधारित पांच दिवसीय चतुर्थ फेरे का शुभारंभ महात्मा गांधी प्रेक्षागृह, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में हुआ।
डायट प्राचार्य मनोज कुमार आर्य, प्रशिक्षण प्रभारी डॉ. अमित सिंह, प्रवक्ता डाॅ. पूजा शर्मा, प्रदीप कुमार, प्रतिमा यादव और प्रियंका द्वारा किया गया। प्राचार्य ने कहा कि यह प्रशिक्षण शिक्षकों एवं विद्यार्थियों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। इसमें जनपद के लगभग 900 शिक्षक शामिल होंगे। यह कार्यक्रम शिक्षकों को शैक्षणिक एवं गैर शैक्षणिक उत्तरदायित्वों, विद्यालय प्रबंधन एवं गतिविधि आधारित शिक्षण में दक्ष बनाने में सहायक सिद्ध होगा।
डॉ. पूजा शर्मा ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 एवं विद्यालय शिक्षा के लिए राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा 2023 (एनसीएफएसई) की प्राथमिक शिक्षा में प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि यह नीति वर्तमान शैक्षणिक, सामाजिक व राष्ट्रीय आवश्यकताओं की पूर्ति में सहायक है। डॉ. अमित सिंह (प्रशिक्षण प्रभारी) ने संपूर्ण मॉड्यूल की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए शिक्षकों को नियमित उपस्थिति एवं मनोयोगपूर्वक सहभागिता के लिए प्रेरित किया। डॉ. अमित सिंह ने कहा कि मॉड्यूल का उद्देश्य विभिन्न विषयों एवं प्रशिक्षणों को एकीकृत करते हुए शिक्षकों को सर्वांगीण रूप से दक्ष बनाना है।