फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: छह जुलाई से शिक्षक आएंगे कैंपस, चार अगस्त से शुरू होगी पढ़ाई, ये हैं निर्देश

Wed, 01 Jul 2020 10:46 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
सीसीएसयू
विज्ञापन

विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में छह जुलाई से सभी शिक्षकों को अनिवार्य रूप से आना होगा। कोरोना महामारी को देखते हुए इन शिक्षकों को ऑनलाइन शिक्षण के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा। तीन अगस्त तक शिक्षकों को अपने-अपने पाठ्यक्रम से संबंधित ई-कंटेंट को चिह्नित करते हुए तैयार करना होगा, ताकि चार अगस्त से पढ़ाई शुरू हो सके।

विज्ञापन


उच्च शिक्षा विभाग ने सभी विवि को यह निर्देश जारी कर दिए हैं। स्पष्ट कहा गया है कि कोरोना कब खत्म होगा यह कुछ नहीं कहा जा सकता है। ऐसे में छात्र-छात्राओं का भविष्य न खराब हो, इसको लेकर सभी को अलग कार्य करना है। सभी विवि-कॉलेजों को ई-कंटेंट पोर्टल तैयार करने को कहा गया है। इसमें शिक्षक अपना वीडियो लेक्चर भी तैयार कर सकते हैं। जिन विवि में रूसा की सहायता से स्मार्ट क्लास रूम बनाए गए हैं, उनका उपयोग जरूर कर लें। जो कंटेंट तैयार हो उसको विवि ओपन एक्सेस लिंक के साथ ही पाठ्यक्रमवार अपने वेब पोर्टल पर उपलब्ध करा दें, ताकि दूसरे विवि के छात्र भी उसे अपलोड कर सकें।

यह भी पढ़ें: तस्वीरें: महिलाओं ने नेताजी को जड़े दनादन थप्पड़, वीडियो हुआ वायरल, ये है पूरा मामला
विज्ञापन
विज्ञापन


सत्र 2020-21 के लिए प्रथम वर्ष प्रवेश की प्रक्रिया 31 अगस्त 2020 तक पूरी कर ली जाए। प्रथम वर्ष की प्रक्रिया में शामिल छात्रों को छोड़कर अन्य कोर्सों के छात्रों की कक्षाएं चार अगस्त से शुरू करा दी जाएं। पाठ्यक्रम के मुताबिक 45 दिन तक ऑनलाइन शिक्षण कराने को कहा गया है। छात्रों को कक्षा में रोटेशन के हिसाब से अलग-अलग ग्रुप बनाकर बुलाया जाए। प्रथम और द्वितीय वर्ष के छात्रों को एक साथ कक्षाओं में नहीं बुलाया जाएगा। सेमेस्टर पाठ्यक्रमों में मिड टर्म परीक्षा का प्रावधान भी करने को कहा गया है। इन निर्देशों को सभी विवि-कॉलेजों में लागूू करने का कहा गया है। इसी के साथ शासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि ग्रीष्मकालीन और शीतकालीन अवकाशों के अलावा दूसरे अवकाशों में पर्याप्त कटौती करके समय सारिणी के अनुसार अपना शैक्षिक कैलेंडर पांच जुलाई 2020 तक हर हालत में वेबसाइट पर उपलब्ध कराएं।

ये हैं निर्देश
- शैक्षिक सत्र शुरू होगा, लेकिन सिर्फ छह जुलाई से शिक्षक आएंगे।
- प्रथम वर्ष को छोड़कर अन्य कक्षाओं में पढ़ाई चार अगस्त से शुरू होगी।
- प्रथम वर्ष में दाखिलों की अंतिम तिथि 31 अगस्त है।
- प्रथम वर्ष में पढ़ाई एक सितंबर से शुरू होगी।
- मिड टर्म -बैक पेपर कराने की अंतिम तिथि पांच दिसंबर है।
- विषम सेमेस्टर परीक्षा कराने की अंतिम तिथि पांच जनवरी है।
- सत्र 2020-21 की वार्षिक परीक्षा संपन्न कराने की अंतिम तिथि एक मार्च से 15 अप्रैल तक है।
- सम सेमेस्टर की परीक्षाओं को संपादित कराए जाने की अंतिम तिथि 10 जून 2021 है।
- वार्षिक परीक्षाओं के परिणाम घोषित किए जाने की अंतिम तिथि 15 जून 2021 है।
- सम सेमेस्टर की परीक्षाओं के परिणाम घोषित किए जाने की अंतिम अतिथि 30 जून 2021 है।
- शैक्षिक सत्र 2021-22 शुरू होने की तिथि पांच जुलाई 2021 है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें