फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सामाजिक विज्ञान शिक्षण पर शिक्षकों को दिया प्रशिक्षण

विज्ञापन
डायट में प्रशिक्षण में प्रतिभाग करने वाले प्रतिभागी आदि। (स्त्रोत डायट) मवाना।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मवाना। मवाना खुर्द स्थित शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में सामाजिक विज्ञान शिक्षण पर आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के चतुर्थ बैच का बुधवार को समापन हो गया।
प्रशिक्षण के प्रथम दिवस मॉड्यूल परिचय के उपरांत सामाजिक विज्ञान शिक्षण-राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 एवं एनसीएफ-एफएस 2023 विषय पर पिंकी शर्मा ने विचार प्रस्तुत किए। डाॅ. टीना भड़ाना ने भारतीय ज्ञान परंपरा एवं सामाजिक विज्ञान पर परिचयात्मक सत्र लिया। दीपा शर्मा ने सामाजिक विज्ञान शिक्षण के लिए नवाचारी शिक्षण विधियों पर चर्चा की।
विज्ञापन


द्वितीय दिवस में भूगोल, अर्थशास्त्र, नागरिक शास्त्र एवं इतिहास शिक्षण पर केंद्रित सत्र आयोजित हुए। भूगोल शिक्षण एवं अंतःक्रियात्मक समूह कार्य मधु नेगी द्वारा किया गया। अर्थशास्त्र शिक्षण पर डाॅ. गीता रानी, नागरिक शास्त्र शिक्षण पर दीपा शर्मा एवं पिंकी शर्मा और इतिहास शिक्षण पर डाॅ. टीना भड़ाना ने सक्रिय शिक्षण-अधिगम परिवेश के महत्व को रेखांकित किया।
विज्ञापन

बुधवार को सामाजिक विज्ञान शिक्षण में सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी के अनुप्रयोग, सामाजिक विज्ञान प्रयोगशाला, उच्च प्राथमिक स्तर पर सामाजिक विषयों के माध्यम से व्यावसायिक कौशलों का विकास और सामाजिक विज्ञान में आकलन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर सत्र आयोजित हुए। डायट प्राचार्य मनोज कुमार आर्य, वरिष्ठ प्रवक्ता सलमान मेहराज, प्रवक्ता सिद्धार्थ व पिंकी शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें