मोदीपुरम। पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती शुक्रवार को शिक्षक दिवस के रूप में धूमधाम से मनाई गई। विनायक विद्यापीठ में प्राचार्या डॉ. अनुप्रिता शर्मा ने शिक्षक की महत्ता पर एक कहानी के माध्यम से जानकारी दी।
कहा कि शिक्षक समाज का दर्पण होता है, उन्होंने सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इंजी. विकास कुमार ने कहा कि यह दिन शिक्षकों के लिए अपने कर्तव्य, जिम्मेदारियों पर चिंतन और मनन करने का है। महाविद्यालय के 12 शिक्षकों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान विदुषी शर्मा, सीमा रानी, स्वाति चौधरी, रवीना, सृष्टि, सुनील, सत्येंद्र कुमार, नरेश, अनिता, प्रवीन, अरुण, नरेंद्र राणा, एकता आदि मौजूद रहे। रुड़की रोड स्थित डीएमजी इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य डॉ. आरके सिंह ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। वरिष्ठ प्रवक्ता श्रवण कुमार, अमित चतुर्वेदी, विक्रम सिंह, डॉ. कृष्ण कुमार, मुनीश कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद