मेरठ। राष्ट्रीय लोकदल किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश महामंत्री मोनू ढिंढाला के नेतृत्व में किसानों ने शुक्रवार को मोहिउद्दीनपुर चीनी मिल के नए जीएम राजेश कुमार वर्मा से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने जीएम का स्वागत भी किया। उन्होंने जीएम को एक पत्र देकर मिल के नए सत्र की शुरूआत और गन्ना मूल्य भुगतान समय पर कराए जाने की मांग की। इस दौरान पर्ची, मिल में किसानों के लिए अन्य मूलभूत सुविधाएं, किसानों के सामने आने वाली समस्याओं को भी जीएम के सामने रखा और उनके निदान की मांग की। इस दौरान अवधपाल, सनी चौधरी, बुद्ध प्रकाश, अनिल सैनी, दीपक नेहरा आदि मौजूद रहे। संवाद