फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: कार्यशाला में शिक्षकों को दिए बेहतर पढ़ाने के टिप्स

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। गढ़रोड स्थित पीजीएम इंटरनेशनल स्कूल में बृहस्पतिवार को मैकमिलन पब्लिकेशन के सौजन्य से शिक्षकों के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का विषय इंटरपर्सनल स्किल्स डेवलपमेंट रहा। मोटिवेशनल स्पीकर बिलाल अली ने कार्यशाला का संचालन किया।
विज्ञापन

उन्होंने प्रेरणादायक शब्दों और रोचक गतिविधियों के माध्यम से शिक्षकों को यह समझाया कि किस प्रकार प्रभावी संचार, टीमवर्क, समस्या समाधान, सक्रिय सुनने की क्षमता तथा भावनात्मक संतुलन जैसे इंटरपर्सनल स्किल्स एक शिक्षक के व्यक्तित्व को और सशक्त बनाते हैं।
उन्होंने शिक्षकों को विभिन्न उदाहरणों और समूह गतिविधियों के द्वारा यह भी बताया कि कक्षा में विद्यार्थियों के साथ सकारात्मक संबंध कैसे स्थापित किए जा सकते हैं। विद्यालय की प्राचार्य अनुभा गोयल ने कहा कि आज के समय में केवल विषय ज्ञान ही नहीं बल्कि जीवन कौशल भी उतने ही आवश्यक हैं। ऐसे प्रशिक्षण शिक्षकों को विद्यार्थियों के साथ मजबूत संवाद स्थापित करने और उन्हें भविष्य के लिए बेहतर तैयार करने में मदद करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें