फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: शिक्षकों ने मूल्य आधारित शिक्षण के आयामों को समझा

विज्ञापन
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में तीन दिवसीय प्रशिक्षण में भाग लेते प्रतिभागी। (स्त्रोत डाय
विज्ञापन
मानवीय एवं संवैधानिक मूल्यों पर डायट में तीन दिवसीय प्रशिक्षण का समापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान द्वारा 2 से 4 दिसंबर तक मानवीय एवं संवैधानिक मूल्य विषय पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ। शिक्षक-प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण में सक्रिय सहभागिता करते हुए मूल्य आधारित शिक्षण के विविध आयामों को समझा।
संचालन डायट के प्रवक्ताओं एवं मास्टर ट्रेनर्स डाॅ. पूजा शर्मा, डाॅ. मंजीत कौर खनूजा, डाॅ. अमित सिंह, गौरव त्यागी, डाॅ. धीरेंद्र सिंह, प्रतिमा यादव और नरेश कुमार एवं रेनू भड़ाना द्वारा किया गया। डाॅ. प्रेमा आर्या और पिंकी शर्मा ने भी विषय विशेष पर महत्वपूर्ण सत्र लिए। विशेषज्ञों ने गतिविधि, समूह कार्य, केस स्टडी, वीडियो विश्लेषण एवं परिस्थिति आधारित चर्चा के माध्यम से प्रतिभागियों को मूल्य शिक्षा के व्यावहारिक स्वरूप से अवगत कराया। प्रशिक्षण की नोडल प्रभारी प्रियंका ने प्रतिभागियों के अनुशासन एवं सहभागिता की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

डायट के वरिष्ठ प्रवक्ता सलमान मैराज ने कहा कि शिक्षक समाज के निर्माणकर्ता होते हैं। प्राचार्य मनोज कुमार आर्य ने समापन में कहा कि मानवीय एवं संवैधानिक मूल्यों का समावेश गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की आधारशिला है। समापन सत्र में प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र वितरित किए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें