फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: शिविर में स्काउट गाइड ने सीखी पाक कला

विज्ञापन
ए एस इंटर कालेज में स्काउट गाइड शिविर। (स्त्रोत कालेज) मवाना।
विज्ञापन
मवाना। एएस इंटर कॉलेज में दो दिवसीय स्काउट एवं गाइड वार्षिक प्रशिक्षण एवं मूल्यांकन शिविर 2025 का समापन हो गया। स्काउट वर्ग में भगत सिंह व गाइड वर्ग में ट्यूलिप ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

कैंप संयोजक रामभूल नाथ ने छात्र-छात्राओं को स्काउट गाइड की प्रार्थना, ध्वज गीत, प्रतिज्ञा, नियम एवं विभिन्न प्रमाणपत्रों की कॉलेज एवं यूनिवर्सिटीज में प्रवेश लेते समय एवं सरकारी नौकरियों में उपयोगिता पर प्रकाश डाला। स्काउट एंड गाइड संस्थान से सोमेंद्र सिंह एवं सोनू कुमार (डीटीसी स्काउट) ने छात्र-छात्राओं को स्काउट एवं गाइड के इतिहास, गांठ बंधन, टोली निर्माण, तंबू निर्माण, बिना आग के पाक कला एवं विभिन्न प्रकार के सिंहनाद आदि पर छात्रों को विस्तार से बताया।
छात्र-छात्राओं ने तंबू निर्माण और पाककला का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रधानाचार्य डाॅ. मेघराज सिंह ने छात्र-छात्राओं को स्काउट, एनसीसी एवं खेलकूद से समाज सेवा, अनुशासन एवं आत्मरक्षा की शिक्षा ग्रहण करने के लिए प्रेरित किया। निर्णायक मंडल स्काउट वर्ग में मोहित कुमार, हीरामणि सरोज व रोहित कुमार व गाइड वर्ग में डाॅ. प्रीति गुप्ता, छाया गर्ग व आशा शर्मा रही। स्काउट वर्ग में भगत सिंह, डाॅ. भीमराव आंबेडकर व स्वामी विवेकानंद और गाइड वर्ग में ट्यूलिप, सनफ्लावर व रोज व सनफ्लावर कक्षा 11डी ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें