फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीचर्स सोसाइटी चुनाव में मधुसूदन-विनीत ग्रुप जीता

Tue, 30 Jan 2018 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
म्युनिसिपल बोर्ड टीचर्स सोसाइटी मेरठ के नौ वार्डों में मधुसूदन और विनीत ग्रुप ने पांच वार्डों पर जीत हासिल की है। मधुसूदन और विनीत ग्रुप ने लगातार चौथी बार टीचर्स सोसाइटी के चुनाव में अधिक वार्डों पर कब्जा किया है। नौ वार्डों में से मधुसूदन ग्रुप के दो सदस्य को निर्विरोध चुन लिया गया। इस ग्रुप के वार्ड पांच में दिलशाद अली, वार्ड छह में चंचल माहेश्वरी, वार्ड सात में राखी शर्मा, वार्ड आठ में सचिन कुमार ने जीत हासिल की। जबकि वार्ड आठ व नौ पर निर्विरोध सदस्य चुने गये। 
विज्ञापन

गिरीश भारद्वाज के अनुसार चार वार्डों पर उनके प्रत्याशियों ने कब्जा किया है। इसमें वार्ड एक से केशवराम, वार्ड दो से गुफरान जैदी, वार्ड तीन से देवेंद्रपाल सिंह, वार्ड चार से रेखा जीतीं। गिरीश भारद्वाज ने बताया कि दूसरे ग्रुप में पूर्ण बहुमत के बारे में अभी पुष्टि नहीं है। इसका मंगलवार को ही पता चल पायेगा। मधुसूदन कौशिक ने कहा उनके ग्रुप के पांच सदस्य जीते हैं। सभी सदस्य उनके साथ हैं। मधुसूदन और विनीत ग्रुप की जीत पर संजीव भारद्वाज, अनिल शर्मा, नितिन लोधी, अनिल त्यागी, अर्चना सक्सेना, राजबीरी देवी, सुनीलदत्त शर्मा, नीरज शर्मा, शलभ गुप्ता, संजीव पाठक, अली हैदर रिजवी, सत्यपालदत्त शर्मा, विजेंद्र शर्मा, अरविंद गर्ग, सविता शर्मा, सूरज प्रकाश सहित अन्य लोगों ने खुशी व्यक्त की है।     

कलक्ट्रेट में चुने गए 11 डेलीगेट 
मेरठ। सहकारी समितियों के चल रहे चुनाव में सोमवार को जनपद की करीब दो हजार समितियों में डेलीगेट चुने गये। ये डेलीगेट मंगलवार को विभिन्न समितियों में प्रतिनिधि के रूप में नामित होकर डायरेक्टर का चुनाव करेंगे। कलक्ट्रेट कोपरेटिव सोसायटी के चुनाव में भी 11 डेलीगेट चुने गये। इनमें सात पहले ही निर्विरोध चुने जा चुके थे। चार डेलीगेट के सोमवार को चुनाव हुआ। कलक्ट्रेट सोसायटी के लिए कुशलपाल सिंह, अनुपम शर्मा, सत्यनारायण शर्मा, आरिफा अंजुम, सुमित अग्रवाल, राजीव कपिल, गुलशन शरण राजवंशी, दीपचंद, शकील अहमद, पंकज शर्मा और रिंकू सिंह प्रबंध कमेटी के सदस्य चुने गये। 
विज्ञापन


तीन मतों से अनीस जीते 
मेरठ। अल्प वेतन भोगी सहकारी समिति लि. नगर निगम मेरठ के नौ वार्डों में से एक वार्ड के लिए सोमवार को मतदान किया गया। इसमें 73 सदस्यों ने अपने मत का प्रयोग किया। जिनमें से 35 मत प्रमोद सैनी को मिले तो 38 मत अनीस अहमद को मिले। चुनाव अधिकारी ने अनीस अहमद को विजयी घोषित किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें