फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कचहरी की हवालात में कश लगाते मिले बंदी   

Tue, 30 Jan 2018 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कचहरी की हवालात में सोमवार को भांग से भरी बीड़ी और सिगरेट से कश लगाते कई बंदी मिले। बंदियों को देखकर पुलिस भी हैरान रह गई कि आखिर उनके पास धूम्रपान का सामान कहां से आया। पुलिस ने कचहरी से करीब एक दर्जन से अधिक संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया, जिन्हें पूछताछ के बाद छोड़ दिया।
विज्ञापन

एसपी सिटी मानसिंह चौहान ने सोमवार को सीओ सिविल लाइन, सीओ कोतवाली सहित शहर के थानेदारों को एलेक्जेंडर क्लब के सामने बुलाया। वहां कासगंज की घटना को लेकर कचहरी में संघन चेकिंग करने के निर्देश दिए गए। एसपी सिटी ने बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड लेकर चेकिंग की। 12 संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर सिविल लाइन थाने भेजा गया। उसके बाद पुलिस सदर व सेशन हवालात पर पहुंची। जहां पर बंदी हवालात में कश लगाते मिले। पुलिस इसकी जांच करने में जुट गई है कि बंदियों के पास नशे का सामान कहां से आया। 

कचहरी में अफरातफरी मची 
दोपहर तीन बजे कचहरी में पुलिस फोर्स देखकर वहां पर अफरातफरी मच गई। पुलिस ने बताया कि कासगंज की घटना को लेकर मेरठ में अलर्ट जारी हुआ है। अपराधी से लोग मुलाकात करने आते हैं और प्लानिंग बनाकर वारदात करते हैं। इसको लेकर चेकिंग अभियान चलाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें