फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पुरानी पेंशन बहाली को शिक्षकों ने भरी हुंकार

विज्ञापन
मेरठ-----------माध्यमिक शिक्षक संघ ठकुराई गुट ने जनपदीय सम्मेलन और विचार गोष्ठी का आयोजन किया ग
विज्ञापन
मेरठ। माध्यमिक शिक्षक संघ ठकुराई गुट की शैक्षिक विचार गोष्ठी एवं जनपदीय सम्मेलन का आयोजन बुधवार को क्रांतिनायक धन सिंह कोतवाल (गुरुकुल सर्वोदय) इंटर कॉलेज पांचली खुर्द में किया गया। मुख्य अतिथि संयुक्त शिक्षा निदेशक मेरठ मंडल ओंकार शुक्ल ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

जेडी ओंकार शुक्ल तथा क्षेत्रीय बोर्ड सचिव कमलेश कुमार ने नई शिक्षा नीति 2020 की भूमिका के बारे में बताया। मुख्य वक्ता शिक्षक एकता समिति के नित्यानंद शर्मा और माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष डॉ. उमेश त्यागी ने नई शिक्षा नीति में खामियों के संबंध में बताया। डाॅ. उमेश त्यागी ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड को समाप्त कर उसके स्थान पर शिक्षा सेवा चयन आयोग गठित किया गया है, परन्तु शिक्षा सेवा आयोग में पुराने चयन बोर्ड की पदोन्नित की धारा 12, तदर्थ प्रधानाचार्य वेतन वृद्धि की धारा 18 व सेवा सुरक्षा की धारा 21 को सम्मिलित नहीं किया गया है। इन धाराओं के नहीं होने से शिक्षकों व प्रधानाचार्यों का शोषण और उत्पीड़न चरम पर पहुंच गया है, जिससे शिक्षक समाज आहत है। उन्होंने इन धाराओं को नए आयोग में शामिल करने और पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग की।
अध्यक्षता राजवीर सिंह राठी ने तथा संचालन जिलामंत्री पंकज शर्मा ने किया। सम्मेलन में डॉ. राजेश त्यागी, सुशील कुमार सिंह, अरुण पाल आत्रेय, बिजेन्द्र ध्यानी, डाॅ. प्रेमपाल शर्मा, राकेश शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें