डायट छोटा मवाना में ह्यूमाना पीपल टू पीपल इंडिया संस्था और डायट के संयुक्त तत्वावधान में पुरातन
मवाना। डायट छोटा मवाना में ह्यूमान पीपल टू पीपल इंडिया संस्था और डायट के संयुक्त तत्वावधान में पुरातन छात्र उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन हुआ। इसका विषय द्विभाषवाद शिक्षण, बच्चे कैसे सीखते हैं और स्टीम दृष्टिकोण पर आधारित था।
डायट के प्राचार्य मनोज कुमार आर्य के मार्गदर्शन में विभिन्न जनपदों के विद्यालयों से आए शिक्षक-शिक्षिकाओं तथा ह्यूमाना पीपल टू पीपल इंडिया संस्था की ओर से टीम लीडर जैनेंद्र यादव ने एलुमनी कार्यक्रम की जानकारी दी। वर्कशॉप की शुरुआत डायट प्रवक्ता गौरव त्यागी ने मंच संचालन करते हुए कार्यशाला का उद्देश्य बताया।
डॉ. प्रेमा आर्य ने स्टीम पर पीपीटी का प्रस्तुतीकरण किया और स्टीम के उद्देश्य को बताया। कार्यशाला में शिक्षकों ने समूह में गतिविधि का आयोजन किया। इस दौरान डायट से वरिष्ठ प्रवक्ता सलमान मेराज, प्रवक्ता अमित कुमार, एलुमिनाई कोऑर्डिनेटर ओमप्रकाश यादव, पिंकी शर्मा, प्रेमा आर्य, सचिन कुमार, कपिल एवं प्रशिक्षु अश्वनी यादव और श्याम नाथ तिवारी आदि ने वर्कशॉप के आयोजन में योगदान दिया ।