फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी : स्कूल बैग को तकिया बना कर मास्टर जी फरमा रहे आराम, बच्चे धूप में चला रहे फावड़ा

Sat, 07 Jul 2018 05:16 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाल, मेरठ
विज्ञापन
शामली के सरकारी स्कूल में आराम फरमाते अध्यापक तथा फावड़ा चलाते बच्चे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रदेश के सरकारी स्कूलों में व्यवस्था सुधार को लेकर जहां ढेरों दावे किए जाते हैं वहीं आलम यह है कि बच्चों को पढ़ाने की जिम्मेदारी लेने वाले शिक्षक ही बच्चों की शिक्षा को गंभीरता से नहीं ले रहे। ऐसा ही नजारा शामली के बाबरी क्षेत्र स्थित गांव लाडो मजरी स्थित सरकारी स्कूल में सामने आया है। 
विज्ञापन


दरअसल, स्कूल में तैनात अध्यापक कक्षा में बच्चों की टाट पट्टी पर स्कूल बैग को तकिया बनाकर लेटे नजर आए, वहीं तो बच्चों को फावड़ा देकर नाले की खुदाई में लगाया हुआ था। अमर उजाला की टीम जब मौके पर पहुंची, तो अध्यापक बगल झांकने लगे।

सरकार के प्रयासों को पलीता लगा रहे अध्यापक

धूप में फावड़ा चलाते बच्चे - फोटो : अमर उजाला

जी हां, शिक्षा में आखिर कैसे सुधार हो, जब बच्चों का भविष्य बनाने की जिम्मेदारी संभालने वाले अध्यापक ही आराम तलब हो जाएं। प्रदेश सरकार की तरफ से परिषदीय स्कूलों में शिक्षा सुधार के लिए खूब प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन ऐसे अध्यापक सरकार के प्रयासों को पलीता लगा रहे हैं। 

शुक्रवार को गांव लाडो मजरी के प्राथमिक विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों के अभिभावकों ने मीडिया को सूचना दी कि विद्यालय में अध्यापक पढ़ाते नहीं है। अमर उजाला टीम मौके पर पहुंची, तो कैमरे में कई चौंकाने वाले दृश्य कैद हुए। स्कूल में तैनात अध्यापक अरविंद कुमार बच्चों को पढ़ाने के बजाय  कक्षा में टाट पट्टी को बिस्तर बनाकर लेटे थे और बच्चों के बैग को तकिया बनाया हुआ था। 
विज्ञापन

पढ़ाने में नहीं, बल्कि आराम फरमाने में अध्यापकों का ध्यान

मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते अध्यापक - फोटो : अमर उजाला
मास्टर जी जहां आराम से लेटकर मोबाइल फोन का इस्तेमाल कर रहे थे। कुछ बच्चे भी उनके पास बैठे हुए थे। वहीं विद्यालय परिसर में छात्र-छात्राओं को फावड़ा व तसला देकर नाले की खुदाई में लगा दिया गया। इससे साफ है कि सरकारी स्कूल में अध्यापकों का ध्यान बच्चों को पढ़ाने में नहीं, बल्कि आराम फरमाने में ज्यादा रहता है।  

राकेश कुमार, खंड शिक्षा अधिकारी, थानाभवन ने बताया कि बच्चे स्कूल में शिक्षा ग्रहण करने के लिए आते हैं न कि काम करने के लिए। यह मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। अगर ऐसा हुआ है तो उक्त शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई कराई जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें