फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का सम्मान, विद्यार्थियों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुति

विज्ञापन
सरधना। ग्रीन फील्ड स्कूल में ​शिक्षक दिवस पर कार्यक्रम में शामिल ​शि​​क्षिकाएं। संस्थान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। शिक्षक दिवस के अवसर पर केके पब्लिक स्कूल में मैनेजर सुशील कुमार, सचिव संजीव कुमार और प्रधानाचार्य डॉ. उत्तम सिंह ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। छात्र-छात्राओं ने समूह नृत्य और भाषण प्रस्तुत किए। विद्यालय की ओर से शिक्षक-शिक्षिकाओं को उपहार दिए गए।
ग्रीन फील्ड पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्य सौरभ जैन ने शिक्षक-शिक्षिकाओं को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि विद्यालय की पहचान उसकी इमारत से नहीं, बल्कि शिक्षकों की मेहनत, लगन और समर्पण से होती है। संचालन खुशबू जैन ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

संत जोसफ्स गर्ल्स डिग्री कॉलेज में छात्राओं ने शिक्षक-शिक्षिकाओं का तिलक लगाकर स्वागत किया। प्रोफेसर सिस्टर क्रिस्टीना और स्टाफ ने डॉ. राधाकृष्णन के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित किया। छात्राओं ने गीत और नृत्य प्रस्तुत किए। शिक्षकों ने भी विद्यार्थियों के लिए सामूहिक प्रतिभा प्रदर्शन किया। इसमें राजेंद्र सिंह प्रथम, ज्योति द्वितीय और सोनिया तृतीय स्थान पर रहीं। प्रोफेसर सिस्टर क्रिस्टीना ने सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दीं।

सरधना। ग्रीन फील्ड स्कूल में शिक्षक दिवस पर कार्यक्रम में शामिल शिक्षिकाएं। संस्थान

सरधना। ग्रीन फील्ड स्कूल में शिक्षक दिवस पर कार्यक्रम में शामिल शिक्षिकाएं। संस्थान

सरधना। ग्रीन फील्ड स्कूल में शिक्षक दिवस पर कार्यक्रम में शामिल शिक्षिकाएं। संस्थान

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें