कंपोजिट विद्यालय रहदरा पर शिक्षक दिवस के अवसर पर पूर्व राष्ट्रपति पर महान शिक्षा विद् के चित्र
माछरा। माछरा ब्लॉक क्षेत्र के गांव राहदरा स्थित कंपोजिट विद्यालय में शुक्रवार को शिक्षक दिवस बड़े ही उत्साह के साथ मनाया गया कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिवार और छात्राओं ने पूर्व राष्ट्रपति वह महान शिक्षाविद डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन को याद करते हुए नमन किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के शिक्षकों द्वारा डॉ़ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया इस अवसर पर उपस्थित अध्यापकों ने उनके जीवन और शिक्षा के क्षेत्र में दिए गए अतुलनीय योगदान पर प्रकाश डाला तथा विद्यार्थियों को उनके आदर्शों पर चलने के लिए प्रेरणा दी। इस दौरान विद्यालय इंचार्ज अध्यापक अक्षय शर्मा, भूप सिंह, भावना वशिष्ठ, पंकज, रेखा त्यागी, सीमा देवी, अनु आदि अध्यापक गण और छात्राएं उपस्थित रहे।