फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मूसलाधार बारिश में मकान गिरा, सामान मलबे में दबा

विज्ञापन
मुंडाली में भारी बरसात के कारण गिरा मकान।
विज्ञापन
मुंडाली। क्षेत्र में सुबह से ही रुक-रुक कर हो रही भीषण मूसलाधार बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। बारिश का सबसे अधिक प्रकोप गांव मुंडाली में देखने को मिला, जहां बारिश के पानी के भारी दबाव के कारण एक मकान भरभराकर गिर गया। गनीमत यह रही कि परिवारजन बाहर निकल आए और बड़ा हादसा होने से टल गया।
विज्ञापन

गांव मुंडाली में सलीम पुत्र हाफिज का परिवार रहता है। वह मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहा है। शनिवार की सुबह से हो रही भीषण बारिश के कारण हाफिज के मकान की छत गिर पड़ी। आवाज सुनते ही आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने देखा कि सलीम के घर की दीवार और छत गिर चुकी है। घर के अंदर रखा सामान कूलर, फ्रिज, टीवी, वॉशिंग मशीन आदि मलबे में दब गए। गनीमत यह रही कि जिस समय मकान की छत गिरी उसके अंदर नहीं था। ग्रामीणों ने मदद करते हुए मलबे में दबे जरूरी सामान बाहर निकलवाया। पीड़ित परिवार और ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि पीड़ित को तत्काल आर्थिक सहायता प्रदान की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें