फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों ने बेरहमी से पीटा, छात्र ने बिलखते हुए माता-पिता को सुनाई आपबीती

Sun, 17 Sep 2017 06:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
छात्र ने परिजनों को सुनाई आपबीती
विज्ञापन
मेरठ जिले के गंगानगर स्थित एक स्कूल में शुक्रवार को कक्षा तीन के छात्र की पिटाई कर दी गई। जिसके बाद छात्र की हालत बिगड़ गई। अभिभावकों का आरोप है कि आरोपी शिक्षिका ने शिकायत करने पर छात्र को स्कूल से निकालने की धमकी दी है। पीड़ित छात्र ने परिजनों को बिलखते हुए आपबीती सुनाई तो इसकी शिकायत शनिवार को एसपी क्राइम से की गई।
विज्ञापन


भावनपुर क्षेत्र के छिलौरा निवासी संजय कुमार का दस वर्षीय बेटा गंगानगर स्थित एक स्कूल में कक्षा तीन में पढ़ता है। छात्र ने परिजनों को बताया कि तीन दिन पहले उसकी सहपाठी छात्र से विवाद के बाद गालीगलौज हो गई थी। दूसरे छात्र ने इसकी शिकायत शिक्षिका से की थी। 

पढ़ें : मासूम की बेरहमी से हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर तेजाब डाला

आरोप है कि शुक्रवार को एक शिक्षिका और शिक्षक ने बेरहमी से विधान के साथ मारपीट की। बाद में दूसरे छात्र से भी पिटवाया। पिटाई से छात्र के शरीर पर कई जगह चोट के निशान बन गये। छात्र के परिजनों ने शनिवार को एसपी क्राइम से शिकायत करते हुए आरोप लगाया कि आरोपी शिक्षक ने जातिसूचक शब्द कहते छात्र को टॉर्चर किया है। जिससे छात्र सदमे में है। एसपी क्राइम शिवराम यादव ने एसओ गंगानगर को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें