दिल्ली बाईपास स्थित वेंकटेश्वरा वर्ल्ड स्कूल में कला महोत्सव का आयोजन किया गया। स्रोत : संस्थान
मेरठ। टीईटी परीक्षा अनिवार्यता एवं एनपीएस-यूपीएस व निजीकरण के विरोध एवं पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर शिक्षकों व कर्मचारियों ने आंदोलन का बिगुल बजा दिया है। रविवार को सिंचाई विभाग के गेस्ट हाउस में अटेवा संगठन की बैठक में 25 नवंबर को दिल्ली कूच की रणनीति बनाई गई।
अध्यक्षता प्रदेश उपाध्यक्ष चंद्रहास सिंह व संचालन इंद्रेश यादव ने किया। चंद्रहास सिंह ने कहा कि 25 नवंबर को दिल्ली में टीईटी परीक्षा अनिवार्यता एनपीएस-यूपीएस एवं निजीकरण के विरोध में महारैली राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बंधु के नेतृत्व आयोजित की जाएगी।
मंडलाध्यक्ष इंद्रेश यादव कहा कि संघर्ष शिखर पर है। संगठित होने की आवश्यकता है। मेरठ जिलाध्यक्ष मुनीराम सिंह व वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय तोमर ने कहा कि अटेवा ईमानदारी से पुरानी पेंशन बहाली के लिए संघर्षरत है। हमारा संघ अटेवा के आगामी आंदोलन में साथ है। बैठक में जितेंद्र यादव, राजकुमार यादव, नरेश कुमार, अतुल श्रीवास्तव, रामबहादुर वर्मा अजीत कुमार आदि मौजूद रहे।
दिल्ली बाईपास स्थित वेंकटेश्वरा वर्ल्ड स्कूल में कला महोत्सव का आयोजन किया गया। स्रोत : संस्थान
दिल्ली बाईपास स्थित वेंकटेश्वरा वर्ल्ड स्कूल में कला महोत्सव का आयोजन किया गया। स्रोत : संस्थान