फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों के पास भी मोबाइल बैन 

Thu, 21 Apr 2016 02:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
विज्ञापन
सीसीएसयू के बृहस्पति भवन में आयोजित बैठक में जानकारी देते प्रतिकुलपति और अन्य।  - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शैक्षिक सत्र 2016-18 की बीएड प्रवेश परीक्षा की तैयारियों को लेकर सीसीएसयू में बुधवार को बैठक हुई। इसमें कड़े निर्देश दिए गए। तय हुआ कि परीक्षा के दौरान शिक्षक भी मोबाइल नहीं रख सकेंगे। छात्र कोई भी इलेक्ट्रोनिक डिवाइस नहीं ले जा सकेंगे। सीटें एक से डेढ़ मीटर की दूरी पर लगाई जाएंगी। नियमों का पालन न करने वाले सेंटरों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

22 अप्रैल को मेरठ और गाजियाबाद के 87 केंद्रों पर बीएड प्रवेश परीक्षा होगी। मेरठ में 64 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन पर 23105 छात्र पंजीकृत हैं, जबकि गाजियाबाद के 23 परीक्षा केंद्रों पर 21354 छात्र परीक्षा देंगे। दोनों जिलों में परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने का दायित्व स्थानीय प्रशासन और विवि का है। बुधवार को सभी केंद्रों के अध्यक्षों को परीक्षा संबंधित सामग्री सौंपी गई। इसी बीच बीएड परीक्षा के नोडल अधिकारी प्रो. एचएस सिंह ने कहा कि कुछ परीक्षाओं के दौरान चिप व कुछ अन्य तरह की डिवाइस के जरिये नकल की खबरें आ रही हैं। इसलिए सभी केंद्र अपने यहां पर ड्यूटी पर तैनात शिक्षकों को हिदायत दे दें कि अगर किसी छात्र पर शक होता है तो उसकी तत्काल तलाशी लें। सभी कक्षाओं में कॉलेज की एक टीम निरीक्षण भी करती रहे, ताकि शरारती तत्वों पर नकेल कसी जा सके। रजिस्ट्रार दीप चंद ने कहा कि विवि की तरफ से परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया जाएगा। स्थानीय प्रशासन की टीम भी निरीक्षण करेगी। सभी परीक्षा केंद्र अपने स्तर पर सुनिश्चित करा लें कि परीक्षा में किसी तरह की लापरवाही न बरते जाए। परीक्षा के दौरान 500 मीटर के दायरे तक फोटो स्टेट की मशीन बंद रहेंगी। परीक्षा शुरू होने के 30 मिनट बाद किसी भी छात्र को परीक्षा में एंट्री नहीं दी जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें