फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सपा में पद लेने व राजनीतिक गतिविधियों के आरोप में शिक्षक निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। प्राथमिक विद्यालय प्रेमपुरी, विकास क्षेत्र अफजलगढ़ के प्रधानाध्यापक हेमेन्द्र कुमार को समाजवादी पार्टी के अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ में राष्ट्रीय सचिव पद पर मनोनीत होने और अन्य गंभीर शिकायतों के आधार पर बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) सचिन कसाना ने निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में उन्हें ब्लॉक संसाधन केंद्र अल्हैपुर (धामपुर) से संबद्ध किया गया है।
विज्ञापन

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सचिन कसाना ने बताया कि जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष बाबुल हसन रायपुर सादात की शिकायत में आरोप लगाया गया था कि शिक्षक हेमेंद्र कुमार अक्सर विद्यालय से अनुपस्थित रहते हैं तथा विद्यालय में उपस्थिति दर्ज कराने के बाद जनसंपर्क और राजनीतिक गतिविधियों में चले जाते हैं। शिकायत में यह भी कहा गया कि वह हाल ही में समाजवादी पार्टी के अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ में राष्ट्रीय सचिव बनाए गए हैं। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि मामले में प्रधानाध्यापक को कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया था। अपने जवाब में हेमेन्द्र कुमार ने स्वयं को राजनीतिक गतिविधियों में शामिल होने से इनकार करते हुए समाजसेवा करने की बात कही लेकिन बेसिक शिक्षा अधिकारी ने उनके स्पष्टीकरण को असंतोषजनक माना। बेसिक शिक्षा अधिकारी सचिन कसाना ने कहा कि बेसिक शिक्षा विभाग का कोई भी शिक्षक किसी राजनीतिक दल में सक्रिय भूमिका नहीं निभा सकता और न ही किसी राजनीतिक पद को स्वीकार कर सकता है। विभाग ने शिक्षक पर राजनीतिक गतिविधियों में संलिप्त रहने, सरकारी कर्मचारी आचरण नियमावली का उल्लंघन करने, विभाग एवं शासन की छवि धूमिल करने, अनुशासनहीनता तथा अपने शासकीय दायित्वों के समुचित निर्वहन में लापरवाही बरतने के आरोपों को गंभीर मानते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबन की कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें