फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: शास्त्रीनगर में दिनदहाड़े शिक्षिका से लूटपाट, 50 मीटर तक घसीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
संशोधित, गाजियाबाद के लिए
विज्ञापन

बैग में 20 हजार रुपये, एक मोबाइल, चांदी के दो सिक्के थे, हापुड़ की रहने वाली है पीड़िता
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। शास्त्रीनगर में बदमाशों ने शिक्षिका से दिनदहाड़े लूटपाट की। नकदी, मोबाइल, चांदी के सिक्के और अन्य सामान से भरा बैग बचाने के लिए शिक्षिका बदमाशों से भिड़ गईं। छीनाझपटी में वह ई-रिक्शा से गिर गईं। बदमाशों ने उन्हें 50 मीटर तक सड़क पर घसीटा। पीड़िता की चीख सुनकर लोग घटनास्थल की ओर दौड़े। इससे पहले पब्लिक कुछ समझ पाती बदमाश महिला से बैग छीनकर भाग गए। इसकी जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा।
हापुड़ के इंदिरानगर निवासी शशांक शर्मा की पत्नी कविता डीपीएस हापुड़ में शिक्षिका हैं। दंपती ने मेरठ में आवास विकास परिषद का एक फ्लैट हाल ही में खरीदा है, जिसमें पेंट का काम चल रहा है। शुक्रवार को दंपती बाजार से पेंट लेकर फ्लैट पर जा रहे थे। कविता ई-रिक्शा में सवार थीं और शशांक बाइक पर थे। आरटीओ रोड के सामने बुद्धा गार्डन के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने कविता के बैग पर झपट्टा मारा। बैग की तनी कविता ने पकड़ ली। बदमाश बैग छीनने के लिए कविता पर टूटे पड़े। छीनाझपटी में वह ई-रिक्शा से नीचे गिर गईं। बदमाशों ने शिक्षिका को करीब 50 मीटर तक घसीटा। महिला के हाथ से बैग छूट गया। कविता के सिर और घुटने में चोट आई है। इससे पहले लोग बदमाशों की घेराबंदी करते कि वह भाग गए। शिक्षिका ने बताया कि बैग में 20 हजार रुपये, मोबाइल और चांदी के कुछ सिक्के सहित अन्य सामान था। महिला ने एक राहगीर के मोबाइल से पति शशांक को कॉल की। जानकारी के बाद पति मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। मेडिकल पुलिस ने घटनास्थल पर जांच की और दुकानों के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी। सीसीटीवी कैमरे में बदमाश बाइक पर भागते दिखाई दिए हैं। उनकी पहचान नहीं हुई। महिला की तहरीर पर मेडिकल थाने में पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर लिया। सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी ने बदमाशों की तलाश में दो टीम गठित की हैं।
विज्ञापन



चिल्लाती रही महिला, बचाव में नहीं आए लोग
कविता ने बताया कि दोपहर का समय था और लोगों की आवाजाही भी खूब थी। करीब दो मिनट तक एक बदमाश से वह अकेली जूझती रहीं। दूसरा बदमाश बाइक पर ही था। वहां से गुजर रहे लोग बचाव करने के लिए भी नहीं आए। बदमाशों के जाने के बाद लोगों की भीड़ लगी थी। एक बदमाश के मुंह पर रुमाल बंधा था और दूसरा हेलमेट लगाए था। सामने आने पर एक बदमाश को पहचान सकती हूं।
विज्ञापन



शिक्षिका की तहरीर पर मेडिकल थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया है। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी जा रही है। बदमाशों की तलाश में पुलिस की दो टीम गठित कर दी हैं। जल्द ही बदमाशों को पकड़ा जाएगा और जल्द ही इसका खुलासा किया जाएगा। - विपिन टाडा, एसएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें