फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीचर ने पीटा तो छात्रों ने लगवाए गुमशुदा के पोस्टर

Tue, 31 Jan 2017 10:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एक टीचर ने बच्चों की पिटाई की तो बच्चों ने शहर में टीचर के गुमशुदा के पोस्टर चस्पा कर दिए। इतना ही नहीं टीचर का पता बताने वाले को दस हजार का इनाम देने की भी घोषणा की। टीचर ने अपने पोस्टर दीवारों पर चस्पा देखे तो हैरत में पड़ गए। इस मामले की सदर बाजार थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन


देहलीगेट क्षेत्र के केसरगंज निवासी जाहिद खान वेस्ट एंड रोड स्थित ऋषभ एकाडेमी में अंग्रेजी के टीचर हैं। सोमवार को जाहिद स्कूल गए तो वहां दीवारों पर उनके फोटो चस्पा थे। जिन पर लिखा था कि जाहिद खान लापता/गुमशुदा है। इनके बारे में कोई भी जानकारी देगा तो उसको दस हजार का इनाम दिया जाएगा। यह देखकर टीचर स्कूल में गए और छात्रों पर आरोप लगाते है वहां के प्रशासन से इसकी शिकायत की।

स्कूल प्रशासन ने इसकी गंभीरता से जांच कराने और शरारती छात्रों पर कार्रवाई करने की बात कही। उसके बाद टीचर जाहिद खान स्कूल के टीचरों के साथ सदर बाजार पहुंचे, जहां अज्ञात छात्रों के खिलाफ केस कराया। स्कूल के अन्य शिक्षकों का कहना है कि जाहिद ने कुछ छात्रों की पिटाई कर दी थी, जिसके बाद उन्होंने पोस्टर चस्पा कर दिए। वहीं जाहिद का कहना है कि स्कूल में पढ़ाई न करने पर छात्रों को उन्होंने जरूर डाटा था, लेकिन किसी की पिटाई करने का आरोप गलत है। इंस्पेक्टर सदर बाजार पंकज पंत ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया है इसकी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन


पुलिसकर्मियों को याद आया अपना बचपन
टीचर के गुमशुदा के पोस्टर देखकर पुलिसकर्मी भी हंसने लगे। थाने में एक दूसरे को पुलिसकर्मी अपने बचपन क शरारतें बताने में लग गए। पुलिसकर्मी बोले कि बच्चे इस उम्र में शरारत नहीं करेंगे तो कब करेंगे। शाम तक पुलिसकर्मी इस बात का लेकर थाने में चर्चा करते रहे।

कार्रवाई तो करनी पड़ेगी
टीचर जाहिद खान ने ऐसे शरारती छात्रों पर स्कूल प्रशासन से सख्त कार्रवाई कराने की मांग की है। कार्रवाई न होने पर पुलिस अधिकारियों से शिकायत करने की बात कही है। वहीं पुलिस ने कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें