फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पांच फिट गहरे गड्ढे में गिरी शिक्षिका, बचाने के लिए पति भी कूदा

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीपुरम। सुपरटेक स्पोर्ट्स सिटी कॉलोनी में शनिवार रात निजी स्कूल की शिक्षिका प्रिया आईजीएल कंपनी के कर्मियों द्वारा खोदे गए गड्ढे में गिर गई। गड्ढे में गिरा देख पति भी उन्हें बचाने कूद गया। हादसे में शिक्षिका चोटिल हुई हैं।
विज्ञापन


सुपरटेक स्पोर्ट्स सिटी मोदीपुरम काॅलोनी निवासी राजेश कुमार जिला महिला चिकित्सालय में फार्मेसिस्ट हैं। राजेश कुमार अपने टावर बी-4 जा रहे थे। मेनगेट की सीढ़ी के पास ही आइजीएल गैस पाइप लाइन का करीब पांच फीट गहरा और तीन फीट चौड़ा गड्ढा खुदा हुआ है। राजेश कुमार ने बताया कि जैसे ही सीढ़ी के पास पहुंचे, तभी प्रिया सिंह को गड्ढा दिखाई नहीं दिया और वह गड्ढे में गिर गईं। राजेश कुमार ने गड्ढे में कुर्सी रखकर पत्नी को बाहर निकाला। लेकिन गिरने से वह चोटिल हो गईं। राजेश कुमार ने मामले की शिकायत आइजीएल गैस पाइप लाइन कंपनी के कंट्रोल रूम को दी। उनका कहना है कि कॉलोनी में कई गड्ढे हैं। इनसे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें