फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: दुकान पर गई किशोरी को मकान में खींचकर दुष्कर्म की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
सरूरपुर। थाना क्षेत्र के एक गांव में दुकान पर सामान लेने गई किशोरी को मकान में खींचकर दुष्कर्म का प्रयास किया गया। विरोध करने पर आरोपी ने किशोरी व उसकी मां के साथ मारपीट कर दी। पुलिस से शिकायत करने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

एक गांव निवासी पीड़िता ने तहरीर में बताया कि शुक्रवार देर शाम उसकी 16 वर्षीय बेटी दुकान पर सामान लेने के लिए जा रही थी। इसी बीच पहले से घर के बाहर खड़े आरोपी ने किशोरी को घर के अंदर खींचकर दुष्कर्म का प्रयास किया। किसी तरह घटना का पता किशोरी की मां को चला तो वह आरोपी के घर पहुंची। विरोध करने पर आरोपी व उसके साथियों ने उसके साथ मारपीट कर दी। पुलिस से शिकायत करने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। थाने पहुंची पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी इमरान, मोनू फरमान, कादर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

सीओ सरधना संजय कुमार जायसवाल का कहना है कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। जल्द आरोपियों को हिरासत में लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें