अग्निशमन सेवा सप्ताह के तहत फायर स्टेशन द्वारा मदर्स इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में छात्र छात्राओं
मवाना। अग्निशमन सेवा सप्ताह के तहत फायर स्टेशन द्वारा मदर्स इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में छात्र-छात्राओं की पेंटिंग एवं निबंध प्रतियोगिता आयोजित कराकर ग्रामीण अंचलों के विद्यार्थियों को जागरूक किया गया।
प्रतियोगिता के बाद लीडिंग फायरमैन प्रेमपाल सिंह ने छात्र-छात्राओं को आग लगने पर उससे बचाव के तरीके भी बताए। उन्होंने बताया कि छोटी-सी लापरवाही भी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है। औद्योगिक संस्थानों में प्रयोग होने वाले रासायनिक व ज्वलनशील पदार्थों का प्रयोग सावधानीपूर्वक करें। बच्चे त्योहारों के अवसर पर घर के बाहर या सुरक्षित स्थान पर ही पटाखों को सावधानी पूर्वक छुड़ाएं। अच्छा होगा यदि एक बाल्टी पानी बचाव के लिए भरकर रख लें। अपने घर व प्रतिष्ठानों के कटे-फटे बिजली के तारों को तुरंत बदलवा दें। बिजली के एक ही बोर्ड व प्लग पर एक से अधिक इलेक्ट्रिक उपकरण न चलाएं।
माचिस, मोमबत्ती व ज्वलनशील वस्तु से दूर रहे। गैस सिलिंडर, बिजली के उपकरणों और ज्वलनशील पदार्थों के उपयोग में विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि आग लगने की स्थिति में तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना देनी चाहिए। निबंध प्रतियोगिता में अरविंद राणा, कांस्टेबल फायरमैन सचिन कुमार, भोपाल सिंह, रंजीत सिंह, जितेंद्र सिंह, मोहम्मद फारूक, हेमंत कुमार, अंकित कुमार, बबलू कुमार और राजीव कुमार का सहयोग रहा।