फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर में समाई टैक्सी, चालक सहित चार लापता

विज्ञापन
नजीबाबाद के चंदक हेड नहर में डूबे वाहन को क्रेन से निकाला गया। - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
नहर में समाई टैक्सी, चालक सहित चार लापता
विज्ञापन

भागूवाला/नजीबाबाद(बिजनौर)। देहरादून से पौड़ी जा रही प्राइवेट टैक्सी पेड़ से टकराकर नहर में समा गई। रविवार तड़के हुई घटना में टैक्सी में सवार एक युवक ने तैरकर अपनी जान बचा ली, जबकि चालक सहित चार लोग लापता हैं। उनकी तलाश में गोताखोर लगाए गए हैं।
विज्ञापन

देहरादून में काम करने वाले सतपुली व पौड़ी गढ़वाल क्षेत्र के चार युवक अपने मित्र की शादी में शामिल होने के लिए प्राइवेट टैक्सी से पौड़ी गढ़वाल जा रहे थे। नजीबाबाद तहसील क्षेत्र में चिड़ियापुर से समीपुर नहर पटरी मार्ग पर चंदक हेड के निकट रविवार तड़के करीब चार बजे टैक्सी पेड़ से टकराकर नहर में गिर गई। टैक्सी में चालक सहित पांच लोग सवार थे। उत्तराखंड के गांव सतपुली पौड़ी गढ़वाल निवासी रोहित (30) ने तैरकर अपनी जान बचाई। उसने तत्काल पुलिस को सूचना दी। एसपी संजीव त्यागी, एसपी सिटी लक्ष्मी नारायण मिश्र, एसडीएम संगीता, सीओ प्रवीण कुमार सिंह और थाना प्रभारी संदीप त्यागी ने घटनास्थल पर पहुंचकर टैक्सी को क्रेन से बाहर निकलवाया। टैक्सी के शीशे टूटे हुए थे और उसमें सवार कोई भी यात्री नहीं मिला। सीओ प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि पीएसी के 15 गोताखोरों की मदद से लापता टैक्सी चालक केशव पुत्र शिवलाल निवासी शिवपुरी देहरादून, पौड़ी गढ़वाल के शिवाल दमदेवल गांव निवासी सचिन पुत्र कमल सिंह, प्रभात पुत्र विनोद और अजय पुत्र ओमप्रकाश की तलाश की जा रही है।

नजीबाबाद क्षेत्र में नहर में समाए उत्तराखंड के युवकों को तलाशते गोताखोर।- फोटो : NAZIBABAD

नहर में डूबी टैक्सी से तैरकर निकला युवक रोहित।- फोटो : NAZIBABAD

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें